{"_id":"65e768255fbe17ad6c01d074","slug":"dehradun-municipal-corporation-has-received-four-awards-dehradun-news-c-5-1-drn1031-364947-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन में देहरादून नगर निगम को मिले चार पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन में देहरादून नगर निगम को मिले चार पुरस्कार
विज्ञापन
I- सिटी ग्रीन स्पेस में देहरादून को राज्य में मिला प्रथम पुरस्कारI
भारत सरकार की ओर से आयोजित सिटी ब्यूटी कॉम्पिटिशन देहरादून नगर निगम को विभिन्न श्रेणियों में चार पुरस्कार मिले हैं। सिटी ग्रीन स्पेस श्रेणी में प्रदेशभर में देहरादून नगर निगम को प्रथम पुरस्कार मिला है। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निकायों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।
नगर निगम के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को पांच श्रेणियों में 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की दो सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री को भारत सरकार की ओर से चुना गया। उन्हें राज्य का प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिए गए। पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 10 बेस्ट एचीवमेंट वेंडर को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (शहरी), पीएम स्वनिधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एलडीएम को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक सविता कपूर, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित शहरी विकास विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।