फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Municipal Corporation, Executive Committee election, two women parshad fight

दून नगर निगम कार्यकारिणी समिति चुनाव : दाे महिला पार्षद आपस में भिड़ी, मेयर ने शांत कराया विवाद

Thu, 09 Jan 2020 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Municipal Corporation, Executive Committee election, two women parshad fight
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

बोर्ड बैठक के पहले दिन नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव मारपीट के बीच निर्विरोध हुआ। दरअसल, चुनाव से पहले सीट को लेकर दो महिला कांग्रेस पार्षदों के बीच किसी बात लेकर मारपीट हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे मेयर सुनील उनियाल गामा ने दोनों पार्षदों को गले मिलवाकर मामला खत्म कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम बोर्ड बैठक कक्ष में पहले दिन 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का चुनाव होना था। इसके लिए सुबह से पार्षद आने लगे और सीटों पर बैठने लगे। इसी बीच बल्लूपुर की पार्षद कोमल बोहरा और यमुना कॉलोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी के बीच मारपीट हो गई। मौजूद पार्षदों ने बीचबचाव कर दोनों महिला पार्षदों को अलग-अलग कराया।
विज्ञापन


इस बीच मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों महिला पार्षदों को एक-दूसरे से गले मिलवाया और दोनों को शांत कराया। उसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से निर्विरोध कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हुआ। समिति में भाजपा के 10 और कांग्रेस के दो सदस्यों को जगह दी गई है। इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, उप नगर आयुक्त रोहिताष शर्मा, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, मनीष पंत, भानु आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने समिति सदस्यों को दी बधाई 

कार्यकारिणी समिति का चुनाव होने के बाद पार्षदों ने समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी समिति सदस्यों को शुभकामनाएं दी। मेयर ने कहा कि अगले साल की समिति में कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

पार्टी आलाकमान से करूंगी शिकायत 
बल्लूपुर की पार्षद कोमल बोहरा ने बताया कि बुधवार को पार्टी की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि सभी एक साथ बैठकर अपनी बात कहेंगे। बोहरा के मुताबिक वह पहले पहुंची और सभी कांग्रेस पार्षदों के लिए सीट रोकनी शुरू की। उन्होंने पार्षद सुमित्रा ध्यानी को सीट पर बैठने को कहा तो वह उखड़ गईं। वह कहने लगी कि तुम कौन होती हो गाइड करने वाली। उसके बाद वह मेरी सीट पर बैठ गई। आपत्ति जताई तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। बोहरा ने कहा कि वह मामले की शिकायत पार्टी के आलाकमान से करेंगी। अगर वहां से कोई कार्रवाई नहीं होती तो कानूनी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, यमुना कॉलोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने पार्षद कोमल बोहरों के आरोपों को झूठा बताया। 

कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य 

पार्षद का नाम                वार्ड 
1. स्वाति डोभाल           100
2. वीना रतूड़ी                93 
3. अर्चना पुंडीर              42
4. आलोक कुमार           72
5. राकेश मचकोला        30
6. विनोद कुमार              97
7. अभिषेक पंत              60
8. दिनेश संत सती           82
9. भूपेंद्र कठैत                  8
10. विमल चंद्र उनियाल  52
11. उर्मिला थापा             4
12. राजेश परमार           79

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed