फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Mother and son swindled two crore rupees from two brothers in name of selling land

शातिर निकले मां-बेटा: जमीन बेचने के नाम पर दो भाइयों से हड़प लिए दो करोड़ रुपये, ऐसे बनाया शिकार

Wed, 14 May 2025 09:40 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 May 2025 09:40 PM IST
सार

सुमित अग्रवाल और निखिल अग्रवाल ने राजपुर रोड निवासी शशांक राय और उसकी माता सुशीला राय के साथ 573 वर्गमीटर जमीन का सौदा 2.10 करोड़ रुपये में किया था। इसके बाद ही धोखाधड़ी का खेल शुरू हुआ।

विज्ञापन
Dehradun Mother and son  swindled two crore rupees from two brothers in name of selling land
- फोटो : freepik.com

विस्तार

करनपुर क्षेत्र के दो भाइयों से राजपुर रोड निवासी मां-बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़प लिए। बैनामे की तिथि पास आई तो टाल-मटोल करने लगे। इस पर जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि इस जमीन को आरोपी पहले ही किसी को बेच चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि सीमेंट रोड करनपुर के रहने वाले सुमित अग्रवाल और निखिल अग्रवाल ने राजपुर रोड निवासी शशांक राय और उसकी माता सुशीला राय के साथ 573 वर्गमीटर जमीन का सौदा 2.10 करोड़ रुपये में किया था। नवंबर 2021 में इसके लिए एक अनुबंध भी किया गया।
विज्ञापन


शशांक राय और उसकी मां को विभिन्न तिथियों में दो करोड़ रुपये दिए गए। नवंबर 2024 में रजिस्ट्री का दिन रखा गया। लेकिन, तिथि पास आते ही मां-बेटे कई तरह के बहाने बनाकर टालने लगे। कुछ दिनों बाद इन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर अग्रवाल बंधुओं ने जमीन के दस्तावेज की जांच कराई। पता चला कि आरोपी 2022 में इस जमीन को एरिका इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, नई दिल्ली को बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: विजिलेंस की कार्रवाई, आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस बात का पता चलने पर उन्होंने मां-बेटे से संपर्क किया तो उन्होंने बात को फिर से टालना शुरू कर दिया। अग्रवाल बंधुओं ने अपने पैसे वापस लेने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ राजपुर ने बताया कि इस आधार पर शशांक राय और उसकी मां सुशीला राय के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed