{"_id":"5a9184a54f1c1b187e8b8036","slug":"dehradun-missing-girl-found-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से गायब छात्राएं दिल्ली में इस हाल में मिली कि सकते में आए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से गायब छात्राएं दिल्ली में इस हाल में मिली कि सकते में आए परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
पटेलनगर और कैंट कोतवाली क्षेत्र की दो सहेलियां गायब हो गई थीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में कूदने का सुसाइड नोट छोड़कर गायब हुई युवती को पुलिस ने उसकी सहेली के साथ दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। उनके गायब होने का कारण जानकर परिवार जन सकते में आ गए।
विज्ञापन
दोनों सहेलियां किराये पर कमरा लेकर नौकरी ढूंढ रही थीं। दोनों ने घर छोड़ने की वजह छोटी-छोटी बातों पर परिजनों की रोक-टोक बताई है।
वसंत विहार क्षेत्र से 16 फरवरी को पटेलनगर और कैंट कोतवाली क्षेत्र की दो सहेलियां गायब हो गई थीं। इनमें से एक की स्कूटी कुएं के पास खड़ी मिली थी।
सुसाइड में लिखी थी कुएं में कूदने की बात
suicide note
स्कूटी पर छोड़े गए सुसाइड नोट में कुएं में कूदने की बात कही गई थी। पुलिस ने कुएं में सर्च भी कराया था, मगर वहां कुछ नहीं मिला था।
पुलिस उस दिन से उनकी तलाश में लगी थी। गायब छात्राओं के दोस्तों से बातचीत करने के साथ ही उनके फेसबुक एकाउंट भी चेक किए गए थे।
हाईस्कूल में पढ़ने वालीं सहेलियों ने दिल्ली के एक नंबर से अपने दोस्त को फोन किया था, जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंच गई।

बयान दर्ज कर दोनों को परिजनों को सौंपा
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वसंत विहार और एसओजी की टीम ने दोनों सहेलियों को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया।
दोनों ने साथ रहने के लिए एक कमरा किराये पर ले लिया था और नौकरी की तलाश में थीं।
वसंत विहार एसओ सुनील पंवार ने बताया कि दोनों सहेलियों का कहना है कि परिजन उन्हें छोटी-छोटी बात पर डांटते थे, जिससे परेशान होकर वह चली गई थीं। अदालत में बयान दर्ज कराकर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।