फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: MDDA Fasad Contest 2020 Winner will get one lakh rupees

देहरादून: एमडीडीए के फसाड कांटेस्ट में विजेता को इनाम में मिलेंगे एक लाख रुपये

Wed, 03 Jun 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jun 2020 11:57 PM IST
सार

  • स्थानीय वास्तुकला पर आधारित बाहरी डिजाइन को प्रमोट करने के लिए आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

विज्ञापन
Dehradun: MDDA Fasad Contest 2020 Winner will get one lakh rupees
एमडीडीए - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्थानीय वास्तुकला पर आधारित बाहरी डिजाइन को प्रमोट करने के लिए एमडीडीए की ओर से फसाड प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागियों को अपना डिजाइन प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से जमा कराना होगा। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को क्रमश: एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके तहत मुख्य सड़क की ओर बने व्यावसायिक और आवासीय भवनों के लिए डिजाइन का विकल्प तैयार करने, एक रंग-रूप की सूचना पट्टिकाएं स्थापित करने और स्थानीय वास्तुकला के अनुरूप बाहरी डिजाइन को प्रमोट किया जाएगा। राज्य की वास्तु कला के संबंध में जानकारी रखने वाले प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें प्राधिकरण की वेबसाइट पर दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से अपना डिजाइन जमा कराना होगा।
विज्ञापन


एक विशेषज्ञ समिति मूल्यांकन करने के बाद 10 डिजाइन शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद सभी 10 फाइनलिस्ट को समिति के सामने अपने डिजाइन का प्रेजेंटेशन देना होगा। इसके आधार पर पहले तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी लोग इन डिजाइन का प्रयोग करेंगे, फसाड नीति के तहत उनको बिल्डिंग बायलॉज में कई तरह की छूट मिलेगी। ऐसे मामलों में एक अतिरिक्त तल बनाने की भी छूट है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में गूगल फार्म के लिंक के साथ डिजाइन भेजने की आखिरी तिथि 15 जुलाई तक की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed