{"_id":"651c06499a84a7080b0cf79b","slug":"dehradun-mdda-board-installed-on-toilet-which-congress-is-claiming-as-its-own-on-nashville-road-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नेशविला रोड पर कांग्रेस जिस शौचालय को बता रही अपना...उस पर लगा एमडीडीए का बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नेशविला रोड पर कांग्रेस जिस शौचालय को बता रही अपना...उस पर लगा एमडीडीए का बोर्ड
Tue, 03 Oct 2023 06:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 03 Oct 2023 06:57 PM IST
सार
नेशविला रोड पर कांग्रेस भवन से सटकर एक शौचालय है। शौचालय पर एमडीडीए का बोर्ड लगा है।
विज्ञापन
कांग्रेस भवन के पास बना सार्वजनिक शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला ने नेशविला रोड पर बने जिस सार्वजनिक शौचालय पर कब्जे का खुलासा किया है, उसे कांग्रेस अपना बता रही है, लेकिन हकीकत इससे जुदा है। शौचालय में एमडीडीए का बोर्ड लगा हुआ है। कांग्रेस के महामंत्री मथुरादत्त जोशी का दावा है कि शौचालय कांग्रेस भवन की जमीन पर बना है और कांग्रेस ने ही इसका निर्माण करवाया है। लोगों की सुविधा के लिए सड़क की ओर से रास्ता बनाया गया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि शौचालय की फाइल तलब कर दस्तावेज देखे जाएंगे और कब्जा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, नेशविला रोड पर कांग्रेस भवन से सटकर एक शौचालय है। शौचालय पर एमडीडीए का बोर्ड लगा है। पहले शौचालय का दरवाजा सड़क की ओर था। इससे आम लोग इसका इस्तेमाल कर सकें, लेकिन अब कांग्रेसियों ने इसका सड़क की तरफ का गेट बंद कर दिया है। जबकि, कांग्रेस भवन की ओर दूसरा दरवाजा खुला हुआ है। अब केवल कांग्रेसी ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Earthquake in Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक भूकंप दो बार डोली धरती, घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग
विज्ञापन
यह शौचालय कांग्रेस का ही है। यह कांग्रेस की जमीन पर है और कांग्रेस ने ही इसका निर्माण करवाया। आम लोगों के लिए इसमें एक रास्ता बाहर से दिया गया था, लेकिन लोगों की ओर से गंदगी फैलाने के कारण इसे बंद कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस भवन के मेन गेट से आम लोग भी इसका प्रयोग कर रहे हैं। किसी को मनाही नहीं है।
- मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री प्रशासन, कांग्रेस
सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शौचालय के दस्तावेज देखे जा रहे हैं। अगर इस पर कब्जा पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- मोहन सिंह बर्निया, सचिव, एमडीडीए
शौचालय का बाहर वाला गेट बंद किए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसका गेट खुलवाया जाना चाहिए। इससे सार्वजनिक शौचालय का आम लोग भी प्रयोग कर सकें।
- हीना गहलोत, नेशविला रोड
आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें कांग्रेस भवन से घूमकर शौचालय जाना पड़ता है। इसे आम लोगों के लिए खोला जाना चाहिए।
- आकाश बाली
पहले यहां स्टेंडिंग टॉयलेट बने हुए थे। सात-आठ साल पहले एमडीडीए की ओर से इस शौचालय का निर्माण किया गया। इससे राहगीर और आसपास के दुकानदारों को काफी सहूलियत होती थी, लेकिन एक-दो साल पहले इसे बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
- सौरभ शर्मा, देहरादून