फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Mayor Sunil Uniyal Gama Clear his opinion on Congress allegations for regarding property

Dehradun: आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे मेयर गामा, कांग्रेस के आरोपों पर दी सफाई

Wed, 29 Mar 2023 07:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Mar 2023 07:07 PM IST
सार

मेयर गामा ने साफ किया कि उन्होंने सारी संपत्तियां घोषित की हुई हैं। उनकी कोई बेनामी सम्पत्ति नहीं है।

विज्ञापन
Dehradun Mayor Sunil Uniyal Gama Clear his opinion on  Congress allegations for regarding property
मेयर सुनील उनियाल गामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर उन पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैंने 18 साल की उम्र से काम शुरू किया। इसके बाद 2012 तक कुछ संपत्तियां ली। ठेकेदारी अच्छी चलती थी लेकिन नगर निगम बनने के बाद मैंने निकाय में ठेकेदारी छोड़ दी। मेयर बनने के बाद मैंने अपने तमाम लाइसेंस भी निरस्त करवा दिए।

विज्ञापन

 
2012 के बाद मैंने कुछ संपत्तियां खरीदी। 2017 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में ढाई करोड़ तक की संपत्तियां दिखाई थी। उनमें से मैंने अपनी कई संपत्तियां बेची और संपत्तियों की दरें बढ़ी। जिसका केवल मुझे ही नहीं सबको फायदा हुआ। जब कुछ संपत्तियां बेची हैं, तो कुछ खरीदी भी हैं।
विज्ञापन


G-20 Ramnagar: रामनगर में जी-20 की बैठक हुई शुरू, 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकार चार एजेंडों पर करेंगे मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


दरबार साहिब से जमीन लीज पर लेने के मामले में भी मेयर गामा ने जवाब देते हुए कहा कि मैंने 2012 में महंत जी से आवेदन किया कि मुझे भी एक छोटा सा टुकड़ा दुकान बनाने के लिए दे दें। महंत जी ने किराए पर मुझे प्लॉट दिया। ऐसे में उस बात को मेयर बनने के बाद से क्यों जोड़ा जा रहा है। 

मेयर गामा ने साफ किया कि मेरा कोई पेट्रोल पंप भी नहीं है। मैंने सारी संपत्तियां घोषित की हुई हैं। मेरी कोई बेनामी संपत्ति भी नहीं है। मैंने अपनी संपत्तियों का खुलासा इनकम टैक्स में भी किया हुआ है। मैंने कुछ छिपाया नहीं है। 

क्या जांच करेगी सरकार: करन माहरा

मेयर सुनील उनियाल गामा पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया है कि क्या वह मेयर पर लगे आरोपों के खिलाफ जांच बैठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस प्रकार से मेयर की संपत्ति पिछले चार साल में तेजी से बढ़ी है, वह आश्चर्य की बात है। पिछले दो-तीन दिन से मेयर सुनील उनियाल गामा के प्रपत्र धूम रहे हैं।

इसमें मेयर की संपत्ति से संबंधित ब्योरा दिया गया है। कहा कि आश्चर्य की बात है कि पिछले चार साल में मेयर की संपत्ति में 10 गुना बढ़ोतरी हो गई है। कहा कि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि मेयर बनने के बाद उन्होंने पांच करोड़ 32 लाख की संपत्ति खरीदी है।

जिनका बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपये है। लेकिन इस मामले में सरकार मौन बैठी हुई है। कहा कि मेयर को इस मामले में जवाब देना चाहिए। इस मामले में वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। साथ ही कहा कि जांच पूरी होने तक मेयर को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed