फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Massive blood donation camp start today in Graphic Era University

देहरादूनः ग्राफिक एरा में पहले दिन रिकॉर्ड 1354 यूनिट रक्तदान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

Tue, 25 Feb 2020 07:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Feb 2020 07:50 PM IST
सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा विवि की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिविर का राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया शुभारंभ
  • रक्तदान को छात्र-छात्राओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह, पांच ब्लड बैंकों की टीम ने किया आयोजन में सहयोग 

विज्ञापन
Dehradun: Massive blood donation camp start today in Graphic Era University
रिकॉर्ड 1354 यूनिट रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा विवि की ओर से आयोजित दो दिवसीय शिविर के पहले दिन मंगलवार को रिकॉर्ड 1354 यूनिट रक्तदान हुआ। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही रक्तदाताओं का उत्साह भी बढ़ाया। शिविर में बुधवार को भी छात्र-छात्राएं रक्तदान करेंगी।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि परिसर में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर साल समय पर खून न मिलने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। युवा पीढ़ी को रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन


एक यूनिट रक्तदान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्त की बढ़ती डिमांड को केवल रक्तदान के जरिये ही पूरा किया जा सकता है। समाज में रक्तदान को लेकर फैले भ्रम को भी दूर करने की जरूरत है। सुरक्षित रूप से रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि वर्ष 2002 से विवि में प्रत्येक वर्ष दो रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसके जरिये अब तक 25 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है।

अमर उजाला उत्तराखंड के स्टेट एडिटर संजय अभिज्ञान ने अमर उजाला फाउंडेशन की समाज हित में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समाचारों ही नहीं सरोकारों में भी अव्वल है। शिविर संयोजक डॉ. अमल शंकर शुक्ला ने बताया कि अब तक एक दिन में सर्वाधिक 1278 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड था, जिसे ग्राफिक एरा विवि ने तोड़ दिया। 

पहले दिन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने 502, आईएमए ब्लड बैंक ने 350, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने 300, एम्स ऋषिकेश ने 101 और दून अस्पताल ब्लड बैंक ने 101 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. आरसी जोशी, वीसी डॉ. राकेश शर्मा, वीसी हिल यूनिवर्सिटी डा. संजय जसोला, रजिस्ट्रार डा. एमपी सिंह, प्रो. वीसी डॉ. नागराजा, रेडक्रॉस के चेयरमैन केएस टोलिया, डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. पार्वती पांडे और सभी ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। 

नए छात्रों ने दिखाया उत्साह

रक्तदान को लेकर नए और पहली बार रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। सुबह से ही सभी जगह लंबी-लंबी लाइनें लग गई। विवि में पांच अलग-अलग स्थानों पर पांचों ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया।

वहीं, रोटरी क्लब जोन-12 की गवर्नर जागृति नवानी ने सभी रक्तदाताओं को कपड़े के थैले वितरित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने रक्तदाताओं से पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान भी किया। 

प्रो. एएस शुक्ला को किया सम्मानित

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी व शिविर के संयोजक डॉ. अमल शंकर शुक्ला को 51वीं बार रक्तदान करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. शुक्ला जैसे लोग समाज के लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं। शिविर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार अनिल चौहान ने 31वीं और एडमिशन हेड साहिब सबलोक ने 18वीं बार रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed