{"_id":"5eb39070f8cdec64944ddb22","slug":"dehradun-man-died-due-to-slipped-in-niranjanpur-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : निरंजनपुर मंडी में फिसलने से एक व्यक्ति की मौत, आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : निरंजनपुर मंडी में फिसलने से एक व्यक्ति की मौत, आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित
Thu, 07 May 2020 10:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 07 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की निरंजनपुर मंडी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंडी में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके चलते कई लोगों ने दीवार फांद कर अंदर घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन
मंडी में मृत व्यकित की पहचान नईम पुत्र हबीब निवासी ब्रह्मपुरी लोहिया नगर उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन जोशी ने बताया कि आंशका है कि शौचालय के बाहर जमा पानी में उसका पैर फिसला है।
विज्ञापन
इस कारण से आई चोट से उसकी जान गई है। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण सामने आ पायगा। नईम लोहिया नगर में सब्जी की फड़ लगाता था। उसके नाम से कोई पास नहीं हैं। नईम मंडी में कैसे दाखिल हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन