फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun loot in RTO employee house tow more accused arrested

आरटीओ दफ्तर के आरआई के घर हुई लूट में शामिल दो और बदमाश गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2019 08:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 08:19 PM IST
सार

  • पुलिस ने लूट की घटना को डकैती में तरमीम किया
  • बदमाशों को बी वारंट पर दून लाएगी पुलिस

विज्ञापन
dehradun loot in RTO employee house tow more accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

आरटीओ दफ्तर के आरआई के घर हुई लूटपाट में शामिल दो अन्य बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को सात बदमाशों द्वारा अंजाम दिए जाने का तथ्य सामने आने पर पुलिस ने लूट के मुकदमे को डकैती में तरमीम कर दिया है। पुलिस दिल्ली में गिरफ्तार दोनों बदमाशों को बी वारंट पर दून लाएगी।

विज्ञापन


गत 22 सितंबर की रात थाना राजपुर क्षेत्र के मसूरी रोड पर बदमाशों ने अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में डकैती डाल लाखों रुपए के गहने और नगदी लूट ली थी। घटना में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि उन्होंने इसी साल 26 मई को थाना वसंत विहार क्षेत्र के लेन तीन, विजय पार्क एक्सटेंशन में भी आरटीओ दफ्तर के आरआई आलोक कुमार के घर भी लूटपाट की थी।
विज्ञापन


आरआई के घरवालों ने बदमाशों के डर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करने पर आरआई की पत्नी रमा सिंघल ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 23 अक्तूबर को लूट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वसंत विहार थानाध्यक्ष ने दिल्ली जाकर दोनों बदमाशों से गहन पूछताछ की

जांच में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में शामिल पांच बदमाशों और अन्य दो बदमाशों का भी इस घटना में शामिल होना पाया गया। जिसमें वीरेंद्र सिंह निवासी छतरपुर थाना मैदान गढ़ी दिल्ली, हैदर अली निवासी ग्राम महमूद नसी थाना चांदपुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद अदनान कुरैशी निवासी पान मंडी सदर बाजार दिल्ली, मुजीबुर्र रहमान निवासी आजाद कालोनी देहरादून और फुरकान निवासी अलावलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दोनों आरोपियों मान सिंह उर्फ मन्नू पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी नई सीलमपुर दिल्ली और इलियास पुत्र मेनुद्दीन निवासी सुंदर नगरी थाना नंद नगरी दिल्ली की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस दबिश दे रही थी। इस बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मानसिंह को 14 और इलियास को 15 नवंबर को नंदनगरी दिल्ली से घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वसंत विहार थानाध्यक्ष ने दिल्ली जाकर दोनों बदमाशों से गहन पूछताछ की। जिसमें दोनों बदमाशों ने सभी सात साथियों के साथ मिलकर आरआई के घर डकैती डालने की बात स्वीकार की। मन्नू के खिलाफ दिल्ली में लूट व अन्य जुर्म में 29 और इलियास के विरुद्ध 14 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed