{"_id":"66094d2281b515f66a0b3c7d","slug":"dehradun-live-in-relation-boyfriend-murder-his-girlfriend-and-put-her-dead-body-in-a-suitcase-throw-in-forest-2024-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूटकेस में मिली लाश: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूटकेस में मिली लाश: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, देहरादून के जंगल में ठिकाने लगाया शव
Sun, 31 Mar 2024 05:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Mar 2024 05:25 PM IST
सार
Dehradun Crime News: प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ संबंध है। इसलिए गुस्से में आकर उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में लिव इन में रह रहे एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रमिका की पहले तो बेहरमी से हत्या की। उसके बाद शव को एक सूटकेस में बंद कर देहरादून में आशारोड़ी के जंगल में ठिकाने लगा दिया। रविवार को पुलिस ने जंगल से सूटकेस के अंदर से लड़की का सड़ा गला शव बरादम किया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राशिद(23) पुत्र मुर्सलीन निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि 29 जनवरी को वादिनी शहरुल पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, हरिद्वार ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनकी बेटी शहनूर(24) कई दिनों से लापता है। वह देहरादून में ही संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास किराए के कमरे में रहती थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
Tehri Accident: दुवाकोटी के पास हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, तीन सवारियों की मौत, 14 लोग घायल
विज्ञापन