फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature festival 2019 Ruskin bond and Many Writers Comes

दून लिटरेचर फेस्टिवल 2019: नामी हस्तियां नई पीढ़ी को देंगे किताबों से मुहब्बत का पैगाम

Sun, 06 Oct 2019 10:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Literature festival 2019 Ruskin bond and Many Writers Comes
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल नई पीढ़ी को किताबों से मुहब्बत का पैगाम देगा। स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं को डिजिटल वर्ल्ड से वापस किताबों की तरफ लौटाने पर फोकस किया गया है। यही कारण है कि फेस्टिवल में युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


शुक्रवार 11 अक्तूबर से रविवार 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें मार्क टुली, पद्मभूषण रस्किन बॉन्ड, करन थापर, इम्तियाज अली, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार फेस्टिवल का उद्देश्य डिजिटल क्रांति के इस दौर में किताबों और साहित्य के प्रति युवाओं में आकर्षण पैदा करना है। इसके लिए तीन दिन में आठ अलग-अलग सत्र केवल युवाओं के लिए रखे गए हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन उद्घाटन के बाद पद्मभूषण रस्किन बॉन्ड स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। रस्किन बॉन्ड का ज्यादातर लेखन बच्चों के लिए है। बच्चे उनसे बातचीत करना चाहते हैं, जिसका उन्हें यहां अवसर मिलेगा। अगले सत्र में बॉन्ड स्कूल हेड से संवाद करेंगे, जिसमें साहित्य को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा होगी। दूसरे दिन कर्नल (सेनि) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दोपहर एक से दो बजे तक यूथ एंड एक्सपेक्टेशन सत्र में संजय अरोड़ा से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सत्र भी पूरी तरह युवाओं के लिए समर्पित है। अंतिम दिन कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने पर परिचर्चा होगी। इसमें तत्कालीन आर्मी चीफ जनरल (सेनि) वीपी मलिक, ब्रिगेडियर ओपी यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक किनी भी शामिल रहेंगे। दोनों पूर्व सैन्य अधिकारी भी कारगिल में सेवाएं दे चुके हैं। रचना बिष्ट इस सत्र का संचालन करेंगीं।


तीन दिन में होंगे कुल 45 सत्र 
तीन दिन के फेस्टिवल में कुल 45 सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन समेत कुल छह सत्र होंगे। दूसरे दिन शनिवार 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक 22 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन रविवार 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक 17 सत्र होंगे। इस दौरान कई किताबों का विमोचन और पुस्तकों पर चर्चा होगी। साथ ही साहित्य और लेखन से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। अंग्रेजी साहित्य के साथ ही हिंदी कविता और लेखन पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed