फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun lathicharge Uttarakhand unemployed union Members interacted with Additional CS Radha Raturi

Dehradun Lathicharge: अपर मुख्य सचिव ने की युवा प्रतिनिधियों से वार्ता, कहा- शांति से रखें बात, सरकार है साथ

Fri, 10 Feb 2023 04:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Feb 2023 04:50 PM IST
सार

भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर पहाड़ से लेकर मैदान तक आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। तनाव की स्थिति के चलते अब उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों से अपर मुख्य सचिव ने वार्ता की।

विज्ञापन
Dehradun lathicharge Uttarakhand unemployed union Members interacted with Additional CS Radha Raturi
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बातचीत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने वार्ता की। बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव को अपने मुद्दों से अवगत कराया। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बेराजगार संघ द्वारा रखे गए मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखें।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाए। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। गत दिवस उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश -2023 के प्रख्यापन हेतु मा0 मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिलें। देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गत एक वर्ष से परीक्षाओं में धांधली से संबधित शिकायतों पर पूरी निष्पक्षता से जांच हुई है। जांच के परिणाम स्वरूप कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। बहुत सख्ती से जांच हुई है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वाले लोगों के लिए एक कड़ा संदेश गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed