फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun lathicharge Protest Harish Rawat health deteriorated while sitting on dharna admitted to hospital

Dehradun Lathicharge Protest: युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध धरने पर बैठे हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी

Fri, 10 Feb 2023 04:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Feb 2023 04:17 PM IST
सार

Uttarakhand Paper Leak Case: पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत यहां जमीन पर लेट गए। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Dehradun lathicharge Protest Harish Rawat health deteriorated while sitting on dharna admitted to hospital
पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में प्रदर्शन के दौरान युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच घंटाघर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहरादून कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान हरीश रावत जमीन पर लेट गए। तबीयत बिगड़ने पर काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें एक एबुलेंस से ले गई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed