{"_id":"5f6466038ebc3ef47a52d22d","slug":"dehradun-latest-news-in-hindi-speedy-car-hit-motor-cycle-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : बेकाबू तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : बेकाबू तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत
Fri, 18 Sep 2020 01:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के जीएमएस रोड पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा के बीटेक के छात्र ने घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, तस्वीरें
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार कई दूर तक फिसलता गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी वसंत विहार इंस्पेक्टर नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान इरफान पुत्र हमीद निवासी मुस्लिम बस्ती शास्त्री नगर खाला के रूप में हुई है। इरफान राज मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
वह बृहस्पतिवार रात को सत्तोवाली से अपने घर आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार कार के एयर बैग खुल गए थे। जिससे कार चालक को चोट नहीं आई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। जिस कारण कार चालक को भागने का मौका नहीं मिला।
घायल इरफान को महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक ने अपना नाम चरणजीत निवासी चंद्रबनी बताया।