फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Land may become more expensive in posh areas circle rate will increase by up to 35 percent

Dehradun: पॉश इलाकों में और महंगी हो सकती है जमीन, सर्किल रेट में 35 फीसदी तक होगी बढ़ोतरी

Wed, 08 Feb 2023 05:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Feb 2023 05:03 PM IST
सार

शासन के आदेश पर सर्किल रेट बढ़ाने के संदर्भ में जिले से भी प्रस्ताव तैयार कराया गया है। सामान्य तौर पर सर्किल रेट में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी होती थी।

विज्ञापन
Dehradun: Land may become more expensive in posh areas circle rate will increase by up to 35 percent
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पिछले दो साल से देहरादून में जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़े। इस बार जिला प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने महानगरीय क्षेत्रों में सर्किल रेट में अधिकतम 25 से 35 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही सर्किल रेट बढ़ा दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शासन के आदेश पर सर्किल रेट बढ़ाने के संदर्भ में जिले से भी प्रस्ताव तैयार कराया गया है। सामान्य तौर पर सर्किल रेट में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी होती थी। लेकिन, इस बार सर्किल रेट की दरों में एकरूपता लाने के लिए कुछ विशेष क्षेत्रों के सर्किल रेटों को सीमा से अधिक भी बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


Joshimath: प्रभावित नहीं हो रहे एकमत, जोशीमठ का पुनर्वास बना सरकार के लिए चुनौती, पढ़ें ये ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल रेट निर्धारण को कई श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें अकृषि भूमि, बहुमंजिली आवासीय भवन, वाणिज्यिक भवन, गैर वाणिज्यिक निर्माण आदि हैं। नगरीय क्षेत्र में सबसे अधिक सर्किल रेट बहुमंजिली आवासीय भवनों में स्थित आवासीय फ्लैटों के लिए तय किया गया है। वहीं, वाणिज्यिक में दुकान, रेस्टोरेंट, कार्यालयों के लिए सर्वाधिक सर्किल रेट तय किया है।

यहां सर्वाधिक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी
आवासीय व वाणिज्यिक दोनों श्रेणियों में सर्वाधिक सर्किल रेट जिन इलाकों में बढ़ने का प्रस्ताव है। उनमें न्यू सर्वे रोड, क्राॅस रोड, पीपल मंडी, राजा रोड, अजमल खां रोड, डिस्पेंसरी रोड, सरनीमल बाजार, मोती बाजार हनुमान चौक, झंडा मोहल्ला, बाबूगंज, घोसी गली, रामलीला बाजार, एकता काॅलोनी, फ्रेंड्स काॅलोनी, शिप्रा काॅलोनी, लक्ष्मी पार्क जैन काॅलोनी, विहस्पि्रंग विलाज, प्लीजेंट वैली, नैशविला रोड पर राजपुर रोड से कांबोज स्वीट शाॅप तक, कालीदास रोड, डालनवाला का समस्त क्षेत्र, रेसकोर्स, म्यूनिसिपल रोड, इंदर रोड, मोहननी रोड, तिलक रोड, इंद्रापुरम, चंद्रलोक कालोनरी, कर्जन रोड, सर्कुलर रोड, नेहरू रोड सहित कई अन्य इलाके शामिल हैं।

इन इलाकों में अपेक्षाकृत कम होगी बढ़ोतरी
आवासीय व वाणिज्यिक श्रेणियों में जिन इलाकों में सबसे कम सर्किल रेट बढ़ोतरी की संभावना है। उनमें अजबपुरकलां, बिंदाल रोड, खदरी, छबील बाग, जटिया मोहल्ला, इंद्रेशनगर, कांवली, निरंजनपुर, पुराना राजपुर, राजपुर माफी, चक सेवलाखुर्द, प्रेमपुर माफी, लोहारवाला, गोपीवाला, धरतावाला, डुगालगांव, थानीगांव, गढी कैंट, चक शाह नगर, शाह नगर, इंदरपुर, केदारपुर, चक डालनवाला, धर्मपुर डांडा, अजबपुर खुर्द, धोरण खास, रांघड़वाला, बाजावाला, माजरा आदि हैं।

प्रमुख मार्गों पर आसमान चूमेंगी कीमतें
दून से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्गों और शहरी मार्गों पर भी जमीन के दामों में खासी बढ़त होने जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक जमीन के सर्किल रेट सबसे अधिक बढ़ने की संभावना है। यहां पहले भी सर्किल रेट सबसे अधिक रहे हैं। इसके अलावा राजपुर रोड पर ही आरटीओ कार्यालय से मसूरी बाईपास तक भी जमीन की कीमतों में इजाफा होगा। गांधी रोड पर घंटाघर से दर्शन लाल चौक, प्रिंस चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक, घंटाघर से लक्खीबाग चौकी के मध्य तक, सहारनपुर रोड पर रेलवे स्टेशन से सहारनपुर चौक तक, गांधी रोड पर रेलवे स्टेशन से आढ़त बाजार होते हुए सहारनपुर चौक तक, चकराता रोड पर घंटाघर से बिंदालपुल, किशननगर चौक होते हुए बल्लूपुर चौराहे तक, हरिद्वार रोड पर प्रिंस चौक से रिस्पना पुल तक, न्यू कैंट रोड, ईस्ट कैनाल रोड, मसूरी बाईपास से राजपुर तक, मसूरी बाईपास से मालसी डीयर पार्क तक सर्किल रेटों में सर्वाधिक बढ़ोतरी होगी।

महंगे मार्ग
क्षेत्र का नाम                             अकृषि भूमि    बहुमंजिली आवासीय  वाणिज्यिक भवन
राजपुर रोड:
घंटाघर से आरटीओ कार्यालय           50000           30000                          64000
राजपुर रोड:
आरटीओ कार्यालय से मसूरी बाईपास 40000           28000                          54000
गांधी रोड:
घंटाघर से प्रिंस चौक-रेलवे स्टेशन       30000             27000                        440000

महंगे आवासीय क्षेत्र
क्षेत्र का नाम      अकृषि भूमि    बहुमंजिली आवासीय भवन  वाणिज्यिक भवन
न्यू सर्वे रोड            26000                40000                         96000
प्लीजेंट वैली           24000                 38000                         85000
इंद्रापुरम               21000                  35000                        85000

जिले से सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इसे लागू कराया जाएगा।
- सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed