{"_id":"6033259fe08a2c051c3d9df4","slug":"dehradun-kerala-governor-arif-mohammad-khan-statement-on-uttarakhand-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा - उत्तराखंड की महिलाओं में केरल जैसा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा - उत्तराखंड की महिलाओं में केरल जैसा दम
Mon, 22 Feb 2021 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में पूरे उत्तर भारत में केरल जैसा दम है। जिस तरह से केरल में करीब 48 लाख महिलाएं स्वयंसेवक बनकर साथ खड़ी हैं, उसी तरह उत्तराखंड में भी तैयार की जा सकती हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान से भी चर्चा की।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महिला सशक्तिकरण का केरल मॉडल रविवार को मुख्यमंत्री और सांसद, विधायकों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि केरल में महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकार की निगरानी में पोषण दिया गया। इन समूहों से करीब 48 लाख महिलाएं पूरे प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। जैसे ही देश में कोरोना लॉकडाउन लगा तो तुरंत सरकार के स्तर ने इन महिला समूहों को सूचना भेजी गई।
विज्ञापन
अगले ही दिन से प्रदेश में तमाम जगहों पर कम्यूनिटी किचन शुरू हो गए। आपदा के वक्त में यह महिला स्वयं सहायता समूह आज केरल प्रदेश की पूंजी हैं। इसी तरह उत्तराखंड में भी इसकी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में उत्तराखंड ही ऐसा राज्य है, जहां की महिलाएं केरल की तरह सशक्त हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित कई सांसद-विधायकों से आह्वान किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक कदम आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
‘मानवता है परम धर्म’
उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम के आवास पर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि धर्म वह नहीं जो किताबों में लिखा है या मंदिरों और मस्जिदों में इबादत के साथ खत्म हो जाता है। हम अपने जीवन में जो कुछ अच्छा समझते हैं, वही दूसरे के लिए भी समझें।
हमारे पड़ोसी को तकलीफ न हो। ऐसी मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि पद्मश्री जैसा सम्मान आज प्रधानमंत्री का दर्शन है। इसके लिए विशेष सेल बना दिया गया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, विधायक विनोद चमोली, विधायक खजानदास, पद्मश्री डॉ बीकेएस संजय, रोशन लाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दयानंद चंदोला सहित विभिन्न मदरसों से मौलाना भी मौजूद रहे।