फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Kathgodam Passengers strayed due to lack of Jan Shatabdi

देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी का संचालन नहीं होने से यात्रियों को दिक्कत

Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dehradun-Kathgodam Passengers strayed due to lack of Jan Shatabdi
बारिश के बाद काठगोदाम व आसपास के इलाकों में रेलवे ट्रैक में आई खराबी के चलते देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन बुधवार को ठप रहा। ट्रेन का संचालन नहीं होने से काठगोदाम जाने वाले मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे ट्रैक में आई खराबी को फिलहाल दूर कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति निर्धारित समय पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस रामपुर से टर्मिनेट
ट्रैक में खराबी से वाराणसी से देहरादून आ रही जनता एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ। रामपुर के पास ट्रैक में आयी खराबी के चलते ट्रेन को पहले तो रामपुर से ही वाराणसी के लिए टर्मिनेट कर दिया गया। बाद में खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन को टर्मिनेट निरस्त करने के साथ ही देहरादून रवाना किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल जनता एक्सप्रेस को रामपुर से वाराणसी भेजने के बजाय देहरादून भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed