{"_id":"667d775e85f6d628a107f94f","slug":"dehradun-kalsi-news-labour-from-up-came-to-picnic-with-his-friends-drowned-in-tons-river-body-recovered-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया यूपी का मजदूर टोंस नदी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया यूपी का मजदूर टोंस नदी में डूबा, SDRF ने बरामद किया शव
Thu, 27 Jun 2024 08:01 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:01 PM IST
सार
सेलाकुई की प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले छह युवकों का एक दल बुधवार दोपहर लालढांग में पिकनिक मनाने के गया था। सभी टोंस नदी में नहाने लगे। इस दौरान यूपी का मजदूर बह गया।
विज्ञापन
गुजरात की महिसागर नदी में चार लोग डूबे
- फोटो : ani
विस्तार
कालसी-कोटी मोटरमार्ग स्थित लालढांग में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया यूपी का युवक टोंस नदी में डूब गया। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाकर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक सेलाकुई क्षेत्र में मजदूरी करता था। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेलाकुई के प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले छह युवकों का एक दल बुधवार दोपहर 12 बजे लालढांग में पिकनिक मनाने के आया था। सभी टोंस नदी में नहाने लगे। इस दौरान यूपी के बरेली जिले के इस्लामाबाद निवासी युसूफ (20) पुत्र पप्पू शाह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।
विज्ञापन
कुछ ही देर में वह डूब गया। थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। युवक के पिता पप्पू शाह को भी सूचना भेजी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एसडीआरएफ की डीप ड्राइविंग टीम ने नदी तल से युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: बदला माैसम, देहरादून समेत मसूरी और यमुनोत्री में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
थाना प्रभारी कालसी वैभव त्यागी ने बताया कि मृतक का परिवार सेलाकुई में शंकरपुर, रामपुर में रहता है। मृतक के पिता पप्पू शाह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के दोस्तों ने बचाने का प्रयास नहीं किया। उनको सूचना भी देर से दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।