{"_id":"6606fa20292fc6598c0aae04","slug":"dehradun-jhanda-ji-mela-vehicles-will-not-run-road-towards-darbar-sahib-zero-zone-near-saharanpur-chowk-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Jhande JI Mela: दरबार साहिब की ओर किसी सड़क पर नहीं चलेंगे वाहन, सहारनपुर चौक के पास जीरो जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Jhande JI Mela: दरबार साहिब की ओर किसी सड़क पर नहीं चलेंगे वाहन, सहारनपुर चौक के पास जीरो जोन
Fri, 29 Mar 2024 10:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:59 PM IST
सार
दून के ऐतिहासिक श्रीझंडेजी मेले को लेकर सहारनपुर चौक के पास जीरो जोन रहेगा। यहां झंडेजी की ओर दोपहिया वाहन भी नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को शहर में चारपहिया वाहन से निकलने से परहेज करें। श्रीदरबार साहिब की ओर आने वाले किसी भी रास्ते पर कोई भी वाहन नहीं जा पाएगा। श्रीझंडेजी मेले को लेकर सहारनपुर चौक के आसपास जीरो जोन रहेगा। इसके साथ ही पुलिस और मेला समिति की ओर से 500 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को दून के ऐतिहासिक श्रीझंडेजी मेले को लेकर सहारनपुर चौक के पास जीरो जोन रहेगा। यहां झंडेजी की ओर दोपहिया वाहन भी नहीं जा पाएगा। निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Jhande JI Mela: चढ़ने लगा आस्था का रंग, देशभर से पहुंच रही संगत, वाहनों के लिए नया रूट प्लान तैयार
विज्ञापन
मेले में पुलिस प्रशासन के अलावा, 35 गार्ड और 500 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। 45 सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी रखी जाएगी। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मेले में एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तैनात रहेगी। साथ ही चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है।
यहां लगेंगे बैरियर
सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनी गेट, मोची वाली गली, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक, पीपलमंडी चौक, हनुमान चौक।