फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhanda ji mela 2020: Devotees Thermal Screening for coronaVirus

झंडे जी मेला: दरबार साहिब में आज होगा संगत का स्वागत, श्रद्धालुओं की होगी थर्मल स्कैनिंग

Sun, 08 Mar 2020 11:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Mar 2020 11:30 AM IST
सार

  • श्री झंडा जी मेले के लिए आए 100 सदस्यीय संगतों के जत्थे का एसजीआरआर सहसपुर में हुआ भव्य स्वागत
  • आज कांवली गांव होते हुए दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब पहुंचेगा जत्था

विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020: Devotees Thermal Screening for coronaVirus
झंडे जी मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेले के लिए आए 100 सदस्यीय पैदल संगतों के जत्थे का एसजीआरआर सहसपुर में भव्य स्वागत किया गया। आज  जत्था श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेगा। श्री दरबार साहिब में संगतों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


श्री दरबार साहिब के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि शनिवार को संगतों का जत्था एसजीआरआर सहसपुर में ही रुकेगा। रविवार शाम 5:30 बजे जत्था कांवली गांव से होते हुए दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन


श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में संगतों का भव्य स्वागत होगा। इसी के साथ श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। संगतों के रहने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की होगी थर्मल स्कैनर से जांच

कोरोना वायरस के चलते 13 मार्च से शुरू हो रहे झंडा मेला में इस बार अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। श्रद्धालुओं को प्रवेश थर्मल स्कैनर से जांच के बाद ही मिल सकेगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में तीन मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने दरबार साहिब और स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में इसको लेकर कई निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन आदि के साथ-साथ इस बार कोरोना से बचाव को भी सतर्क रहने को कहा। उन्होंने वहां पर स्वास्थ्य विभाग को ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था का आश्वासन भी दरबार साहिब को दिया। जरूरी प्रचार प्रसार के माध्यमों को बढ़ाने को भी कहा गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यथासंभव थर्मल स्कैनर मशीन लगवाई जाएं। साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था भी समुचित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार के जुकाम आदि से संक्रमित व्यक्ति को तत्काल उचित मेडिकल चेक-अप कराने को सीएमओ ओर दरबार साहिब प्रबंधन को आपसी समन्वय स्थापित करने को कहा। सीएमओ के मेला क्षेत्र में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। 

मेला अधिकारी झंडा साहिब केसी जुयाल ने बताया कि कोशिश है कि झंडा मेला में कम से कम भीड़ पहुंचे। ताकि, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या मौजूदा समय में कोरोना को लेकर कोई भ्रम आदि से दिक्कत न हो। समिति खुद भी प्रशासनिक और चिकित्सा संबंधी सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। कोरोना को लेकर कोई पैनिक न हो इसके लिए भी आवश्यक प्रचार प्रसार किया जाएगा। 

50 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार 
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय राय ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस ग्रसित रोगियों के उपचार को 50 बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई भी जाएगी। इमरजेंसी सुविधाओं को और अधिक कारगर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed