फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun ISBT Service road reconstruction work started without information traffic jammed

देहरादून आईएसबीटी: शुरू हुआ सर्विस रोड का काम...कई घंटे लगा रहा जाम, 15 दिन रहेगी परेशानी

Tue, 26 Sep 2023 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Sep 2023 07:13 PM IST
सार

आईएसबीटी की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। फ्लाईओवर के नीचे और निरंजनपुर की ओर आने-जाने वाले सर्विस रोड पर चलता तक मुश्किल है। सोमवार से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Dehradun ISBT Service road reconstruction work started without information traffic jammed
देहरादून में आईएसबीटी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी में 15 दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 15 दिनों तक निरंजनपुर की ओर से आईएसबीटी को जाने वाली सर्विस रोड बंद रहेगी। इसके बाद दूसरी तरफ से भी सर्विस रोड को निर्माण के लिए बंद किया जाएगा। इन दौरान निरंजनपुर से हरिद्वार रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर से गुजारकर एमडीडीए ऑफिस से यू टर्न होकर दूसरी तरफ के सर्विस रोड के जरिए हरिद्वार रोड के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ऋषिकेश कसीनो मामला: वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर पुलिस का छापा, डॉक्टर फरार
विज्ञापन


दरसअसल, आईएसबीटी की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। फ्लाईओवर के नीचे और निरंजनपुर की ओर आने-जाने वाले सर्विस रोड पर चलता तक मुश्किल है। सोमवार से राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में निरंजनपुर की ओर से आईएसबीटी की ओर जाने वाली करीब 610 मीटर सर्विस रोड को बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड को आधुनिक तकनीक थिन व्हाइट टॉपिंग से सीमेंट से बनाई जा रही है। तीन दिन में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अगले 15 दिन तक इस पर ट्रैफिक को नहीं गुजारा जाएगा। इसके बाद दूसरी तरफ की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए भी ट्रैफिक को बंद किया जाएगा। उन दिनों दिनों से ट्रैफिक को फ्लाईओवर से होकर गुजारा जाएगा। यानि की अगले एक महीने तक लोगों को आईएसबीटी पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सर्विस रोड बंद होने से दिन भर फ्लाईओवर पर लगा रहा जाम
सर्विस रोड बंद होने से दिनभर आईएसबीटी और फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति रही। सर्विस रोड बंद होने के बाद निरंजनपुर से आईएसबीटी जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर से निकालकर एमडीडीए ऑफिस से यू टर्न कर आईएसबीटी भेजा गया। छोटे वाहनों को फ्लाईओवर से ही हरिद्वार रोड की तरफ भेजा गया। वाहनों के दबाव के कारण फ्लाईओवर के साथ ही एमडीडीए की ओर से आईएसबीटी आने वाले सर्विस रोड पर जाम लगा रहा। अभी दूसरी तरफ का सर्विस रोड के साथ ही हरिद्वार रोड की तरफ भी सड़क और फ्लाईओवर के नीचे भी सड़क का निर्माण होना है। ऐसे में एक माह से अधिक समय तक लोगों को यूं ही जूझना पड़ेगा।

उत्तराखंड में पहली बार बन रही थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सड़क
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला दोनों सर्विस रोड का निर्माण थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से कर रहा है। इस तकनीक से उत्तराखंड से पहली बार सड़क का निर्माण हो रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार की मानें तो इस तकनीक से बनी सड़कें बीस साल तक मेंटेनेंस फ्री रहती है। अभी तक सड़कें कोलतार या सीमेंट की बनती हैं। टूटने पर बार-बार पैचवर्क करना पड़ता है। लेकिन थिन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सीमेंट की बनने वाली सड़क मेंटेनेंस फ्री रहती है। एनएच डोईवाला खंड के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि अभी तक इस तकनीक से सड़कें बेंगलुरु, नागपुर, इंदौर सहित कुछ ही शहरों में बनी हैं। इसमें सामान्य बनने वाली सड़कों से लागत काफी ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed