फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun ISBT Case: Forensic investigation report awaited police will file chargesheet soon

Dehradun ISBT Case: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस करेगी चार्जशीट दाखिल

Mon, 26 Aug 2024 08:59 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 AM IST
सार

विवेचना के दौरान लगभग सभी साक्ष्यों को पुलिस बरामद कर चुकी है। पांचों आरोपियों को पीसीआर के बाद जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Dehradun ISBT Case: Forensic investigation report awaited police will file chargesheet soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएसबीटी परिसर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस विवेचना के दौरान लगभग सभी साक्ष्यों को जुटा चुकी है। इनमें से ज्यादातर साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भी भेजा जा चुका है। अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। पांचों आरोपी इस वक्त न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 12 अगस्त की रात कश्मीरी गेट से रोडवेज की बस में ड्राइवर किशोरी को लेकर देहरादून आईएसबीटी पहुंचा था। आईएसबीटी परिसर में पार्किंग में खड़ी बसे में किशोरी से रोडवेज और अनुबंधित बसों के पांच ड्राइवर-कंडक्टरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में बीते शनिवार को बाल कल्याण समिति की ओर से केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दो दिन तक रिमांड में आरोपियों से पूछताछ
मामले में रोडवेज की अनुबंधित बस के ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, रोडवेज के ड्राइवर राजपाल, कंडक्टर देवेंद्र और कैशियर का काम कर रहे कंडक्टर राजेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से कई दौर की पूछताछ भी की गई। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: शिक्षा मंत्री की घोषणा, अगले साल से हर ब्लॉक के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को भारत दर्शन कराएगी सरकार

दो दिनों तक रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा आरोपियों के कपड़े और एक कंबल को आशारोड़ी के जंगल से बरामद भी किया गया। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिक जांच के बाद साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। एसआईटी विवेचना के बाकी तथ्यों को पूरा कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस का यही प्रयास है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed