फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun is ready for smart city.

खुशखबरी: स्मार्ट सिटी के मानकों पर खरा उतरा दून

Fri, 26 Jun 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Jun 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
dehradun is ready for smart city.

दिल्ली में जारी स्मार्ट सिटी के मानक प्रदेश में अकेला देहरादून शहर पूरा कर रहा है। इससे दून के स्मार्ट सिटी बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। स्मार्ट सिटी की पहली लिस्ट में 20 शहरों की सूची जारी होनी है। उम्मीद है कि इस सूची में दून का नाम भी आएगा।

विज्ञापन


अमृत सिटी लायक पांच शहर
इसके अलावा अमृत सिटी के मानक रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर आदि शहर पूरा कर रहे हैं। शहर को स्मार्ट या अमृत सिटी क्यों बनाया जाए? इसके जवाब में प्रस्ताव बना कर प्रदेश द्वारा केंद्र को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दून के मेयर रहे मौजूद
दिल्ली में स्मार्ट सिटी की गाइड लाइन जारी होने के मौके पर दून के मेयर विनोद चमोली भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन से ही जाहिर हो गया है कि किस शहर को कौनसी श्रेणी में आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक मानक वर्ष 2011 की जनसंख्या बनाया है। वर्ष 2011 में जिस शहर की जनसंख्या पांच लाख रही है उसे स्मार्ट सिटी की श्रेणी में और जिसकी जनसंख्या एक लाख रही है उसे अमृत सिटी की श्रेणी में आया जाएगा। इस लिहाज से स्मार्ट सिटी की श्रेणी में दून आ रहा है। यहां की जनसंख्या तब पांच लाख रही है।


सूची आनी बाकी
उन्होंने बताया कि सारे प्रदेशों से स्मार्ट और अमृत सिटी की सूची आने के बाद उनमें प्रतिस्पर्धा होगी और तय गाइडलाइन के लिहाज से श्रेणी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed