Dehradun: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, उत्तरांचल विवि समेत कई जगह मारा छापा, बैंक खाते किए फ्रीज
टीमें बुधवार सुबह से उत्तरांचल विश्वविद्यालय, कुलपति डॉ. जितेंद्र जोशी के आवास व कार्यालय, एन मैरी स्कूल, अनुराग चौक के पास स्थित पर्ल हाइट आदि स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरांचल विश्वविद्यालय समेत कई स्थानों पर आयकर विभाग की टीमों ने दूसरे दिन भी छापे मारे। टीमें 36 घंटों से विभिन्न स्थानों से दस्तावेज खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बैंक खाते भी फ्रीज किए गए हैं।
आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें बुधवार सुबह से उत्तरांचल विश्वविद्यालय, कुलपति डॉ. जितेंद्र जोशी के आवास व कार्यालय, एन मैरी स्कूल, अनुराग चौक के पास स्थित पर्ल हाइट आदि स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं। टीम में आयकर की 22 टीमें शामिल हैं। बृहस्पतिवार को भी टीमों ने जोशी के ठिकानों पर पड़ताल की।
Haridwar: युवक को बुरी तरह पीटा, फिर मुंडवाया सिर, बेबस युवती छोड़ने के लिए लगाती रही गुहार...बस इतना था गुनाह
सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही कुलपति ने एन मैरी स्कूल को करीब 200 करोड़ रुपये में खरीदा है। आयकर चोरी की सूचना पर उनके ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते उत्तरांचल विश्वविद्यालय के खाता अनुभाग और प्रशासनिक भवन बुधवार को बंद रहे थे, वहीं बृहस्पतिवार को इगास की छुट्टी थी।
बृहस्पतिवार को भी आयकर टीम आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज खंगालती रही। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि बहरहाल जांच जारी है। कुछ खाते फ्रीज किए गए हैं। एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।