{"_id":"69ea579d30e0c065f207c58e","slug":"dehradun-ima-employee-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-in-prem-nagar-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आईएमए कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेमनगर में रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आईएमए कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेमनगर में रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला शव
Thu, 23 Apr 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:04 PM IST
सार
प्रेमनगर पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि विंग नंबर-7 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
प्रेमनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को कोतवाली प्रेमनगर पुलिस को एमडीटी के माध्यम से सूचना मिली कि विंग नंबर-7 में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मातम के बीच 'मातम': अंत्येष्टि में गए थे, लौटते समय आठ रिश्तेदारों को खाई में खींच ले गई मौत, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
जांच में मृतक की पहचान अनुज सेहरावत (23 वर्ष) पुत्र तिलक सेहरावत, निवासी ग्राम गढ़वाली, थाना जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई। वह भारतीय सैन्य अकादमी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।
पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर एंगल से जांच जारी है।