फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Human trafficking case Woman has already gone to jail, man has been charged with murder and robbery

Dehradun: मानव तस्करी प्रकरण...पहले भी जेल जा चुकी है महिला, पुरुष पर हत्या और लूट के मुकदमे

Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
सार

बुधवार को दिल्ली से दून बेचने के लिए लाई गईं दो नाबालिग और एक युवती को मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया था। दोनों किशोरी और युवती आईएसबीटी में घूम रही थी। 

विज्ञापन
Dehradun Human trafficking case Woman has already gone to jail, man has been charged with murder and robbery
- फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से दून बेचने के लिए लाई गईं दो नाबालिग और एक युवती के मामले में गिरफ्तार महिला समेत दोनों आरोपी पहले भी कई संगीन अपराधों में जेल जा चुके हैं। आरोपी महिला पहले भी मानव तस्करी के आरोप में शामिल रही है जबकि आरोपी के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। दून लाई गईं दोनों नाबालिग मध्य प्रदेश की रहने वाली सगी बहनें हैं, जबकि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली से दून बेचने के लिए लाई गईं दो नाबालिग और एक युवती को मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया था। दोनों किशोरी और युवती आईएसबीटी में घूम रही थी। पुलिस ने चौकी लाकर पूछताछ की और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की टीम को बुलाया गया। तीनों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कुछ लोग देहरादून में नौकरी व पैसा दिलाने के नाम पर लेकर आए। यहां लाकर उन्हें एक फ्लैट में रखा गया, जहां एक महिला व एक पुरुष को उन्हें सौंप दिया गया। रात में तीनों ने महिला व पुरुष को 1.10 लाख रुपये में बेचने की बात करते सुना। इससे तीनों घबराकर बालकनी से कूदकर भाग निकलीं।
विज्ञापन


 Uttarakhand: साइबर हमला...नौंवे दिन लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हुई सुचारू, फटाफट जारी हुए नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रह चुके हैं। आरोपी महिला बाला 2013 में थाना सहसपुर से मानव तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। इसके खिलाफ सहसपुर में गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। जबकि आरोपी दिग्विजय अमरोहा में लूट, हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज है। पुलिस दोनों नाबालिग व युवती के परिजनों से संपर्क कर रही है।

बाल आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िताओं से मुलाकात की
देहरादून। उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने राजकीय बालिका निकेतन पहुंचकर दोनों नाबालिग और युवती से मुलाकात की। उन्होंने उनके परिवारों और उनके गृह स्थान के बारे में जानकारी ली। बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि बातचीत में पता चला कि सिलीगुड़ी की युवती सौतेले पिता के अत्याचारों से परेशान होकर घर से भागकर आई थी। मध्य प्रदेश की दोनों नाबालिग सगी बहनें हैं। माता-पिता की मृत्यु के बाद चाचा-चाची के साथ गांव में रहती थीं। दुर्व्यवहार होने के कारण वह घर से दिल्ली आ गईं। दिल्ली में तीनों की मुलाकात हुई। तीनों को मानव तस्करी से जुड़े आरोपी नौकरी का लालच देकर देहरादून लेकर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed