फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Hot Weather Broke 12th years Record in August Month

उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगस्त में गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, 35.5 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Hot Weather Broke 12th years Record in August Month
- फोटो : फाइल फोटो

राजधानी देहरादून में अगस्त की गर्मी ने पिछले 12 साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। 2007 के बाद पहली बार बुधवार को अगस्त में दून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। इससे पहले पिछले 12 वर्षों के दौरान केवल 2016 में अगस्त माह का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा था। तब चार अगस्त को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। उसके अलावा पिछले 12 वर्षों के दौरान कभी भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


अगस्त माह के दौरान 2017 में 34.2, 2016 में 35.2, 2015 में 32.9, 2014 में 33.5, 2013 में 34, 2012 में 33, 2011 में 33.6, 2010 में 33.2, 2009 में 33.4 और 2008 में 32.8 डिग्री सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड पांच अगस्त 1949 का है, जब अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश

मानसून सीजन में प्रदेश के नौ जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार पौड़ी जिले में 47 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 21, चमोली में एक, चंपावत में 31, देहरादून में 39, टिहरी में 39, हरिद्वार में 33, नैनीताल में 16, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में 21-21, ऊधमसिंह नगर में 18 और उत्तरकाशी में 39 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में ओवरऑल 26 फीसदी कम बारिश हुई है। 19 फीसदी कम या ज्यादा बारिश को सामान्य ही माना जाता है।

चार सितंबर तक बने रहेंगे बारिश के हालात
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चार सितंबर तक बारिश के हालात बने रहेंगे। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में एक से दो दौर की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आज भी राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहेंगे। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक अधिक रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed