देहरादूनः हर्रावाला स्टेशन पर खुला करंट बुकिंग काउंटर, ये है टाइमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर करंट बुकिंग का काउंटर खुल गया है। यह काउंटर सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। दून स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते तीन महीने के लिए ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया है। इस दौरान 45 दिन तक नंदा देवी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हर्रावाला स्टेशन से होगा।
इसे देखते हुए हर्रावाला में रिजर्वेशन काउंटर के बाद अब करंट बुकिंग का काउंटर भी खुल गया है। दरअसल, यात्री चार्ट बनने तक ट्रेन में खाली सीटों के लिए करंट बुकिंग की सुविधा रहती है। स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने बताया कि हर्रावाला स्टेशन पर यह सुविधा बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है।
दून स्टेशन पर रात 11 बजे तक खुलेगा एक काउंटर
आमतौर पर रिजर्वेशन काउंटर खुलने का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होता है। ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से इस अवधि में दून स्टेशन पर दो रिजर्वेशन काउंटर संचालित हो रहे हैं। स्टेशन निदेशक ने बताया कि रात को अब भी कई यात्री नंदा देवी से यात्रा करने के लिए दून स्टेशन पहुंच रहे हैं।
समय अधिक हो जाने पर उन्हें टिकट कैंसिल कराने की सुविधा देने के लिए एक काउंटर को रात 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। नंदा देवी एक्सप्रेस का हर्रावाला से रवाना होने का निर्धारित समय रात 11:04 बजे है।