फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Girl Dead body found stuffed in sack in Manduwala forest in Prem Nagar

Dehradun Crime: मांडूवाला में जंगल से मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हाथ-पैर मोड़कर बोरे में भरा

Wed, 11 Mar 2026 02:23 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Mar 2026 02:23 PM IST
सार

Dehradun Crime News: राजधानी देहरादून में फिर एक बार एक युवती की हत्या का मामला सामने आया।पुलिस को जंगल से युवती का शव कट्टे में बंद मिला।

विज्ञापन
Dehradun: Girl Dead body found stuffed in sack in Manduwala forest in Prem Nagar
- फोटो : stock.adobe

विस्तार

बीते माह एक के बाद एक हत्या की छह वारदातों से चर्चा में रहे देहरादून में एक और हत्या से सनसनी फैल गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में कट्टे (बोरे) में सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव मिला है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में शव पड़े होने की सूचना थाना प्रेमनगर को मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव सड़ी-गली हालत में मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़, बेटे ने खाते से निकाले, फिर ऑनलाइन गेमिंग में हो गई ठगी

हाथ-पैर मोड़कर बोरे में भरा था
पुलिस के मुताबिक महिला का शव काफी सड़ी-गली स्थिति में है। हाथ-पैर मोड़कर शव को बोरे में भरा गया था। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला को जबरदस्ती बोरे में भरा गया होगा। इसलिए पुलिस हत्या की आशंका के दृष्टिकोण से जांच कर रही है।

घटना की जांच के लिए टीमें गठित
घटना की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। सर्विलांस से भी डाटा मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed