फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Former IFS Sanatan Sonkar left Congress and joined SP will contest from Jwalapur

देहरादून: पूर्व आईएफएस सनातन सोनकर कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल, ज्वालापुर से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
सार

सनातन सोनकर मंगलवार को सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ. सचान ने कहा कि प्रदेश के साथ ही हरिद्वार की सियासत में भी इस बार समाजवादी पार्टी अहम रोल अदा करने जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun: Former IFS Sanatan Sonkar left Congress and joined SP will contest from Jwalapur
सनातन सोनकर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व आईएफएस अधिकारी सनातन सोनकर मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वह हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


सनातन सोनकर मंगलवार को सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ. सचान ने कहा कि प्रदेश के साथ ही हरिद्वार की सियासत में भी इस बार समाजवादी पार्टी अहम रोल अदा करने जा रही है। उनकी सरकार समाज हित में काम करेगी। हरिद्वार में हाल ही में कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। जल्द ही हरिद्वार के दस से अधिक बड़े नेता सपा में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व आईएफएस सनातन सोनकर ने कहा कि वन विभाग में अफसर रहते हुए वह नियम-कायदों में बंधे थे। तमाम ऐसे काम हैं जो कि वन्य जीवों ही नहीं बल्कि आम इंसानों के लिए भी किए जा सकते हैं। इसके लिए ही उन्होंने राजनीति की राह चुनी है। सरकार में आने के बाद वह कानून बनाकर जनता की सेवा कर सकते हैं।

तीन साल रहे हैं राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक

सनातन सोनकर वर्ष 2016 से 2019 तक राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर तैनात रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी सोनकर ने पिछले वर्ष रिटायरमेंट से पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद सरकार ने अक्तूबर माह में उनका आवेदन स्वीकार कर लिया था।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अजय सोनकर, डॉ. कदम सिंह बालियान, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ज्ञानचंद यादव उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed