फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Former army man arrested for brutally murdering wife with bottle, glass and grinding stone

Dehradun: बोतल, गिलास और सिलबट्टे से वारकर बेरहमी से की थी पत्नी की हत्या, पूर्व सैन्यकर्मी पति गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 10:38 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Oct 2025 10:38 PM IST
सार

आरोपी ने पहले शराब की बोतल मारी फिर गिलास और उसके बाद पास पड़े सिलबट्टे से वार किए जिसकी वजह से पत्नी का सिर दीवार से टकरा गया।

विज्ञापन
Dehradun Former army man arrested for brutally murdering wife with bottle, glass and grinding stone
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

कैंट इलाके में शराब पीने के बाद पत्नी की गैर इरादतन हत्या के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी को पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उससे पूछताछ में पता चला है कि उसने पत्नी को पहले शराब की बोतल मारी फिर गिलास और उसके बाद पास पड़े सिलबट्टे से वार किए जिसकी वजह से पत्नी का सिर दीवार से टकरा गया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, पत्नी के बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय पहले खून साफ किया। बाथरूम में गिरने की कहानी बुनी। उसके बाद अस्पताल लेकर गया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में शुरुआती तथ्यों के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


आगे धारा जोड़ी जा सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नेपाल के पोखरा निवासी प्रेम बहादुर (57) पूर्व सैन्यकर्मी है। पत्नी कोपिला थापा मानसिक और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। दंपती इलाज के लिए गढ़ी इलाके में किराये पर कमरा लेकर रुका था। 12 अक्तूबर की शाम नशे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और कोपिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli News: मवेशियों के लिए घास लेने गए दंपती पर भालू ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी एम्स रेफर

Trending Videos

अस्पताल ले जाने के बजाय पहले खून साफ किया
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हमले के दौरान पत्नी के सिर से काफी खून बहने लगा था जिससे घबराकर उसने पहले सारा खून साफ किया। फिर पड़ोसियों से पत्नी के बाथरूम में फिसलकर चोटिल होने की बात कही और उनकी मदद से आर्मी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों तथा अन्य लोगों को मौत की सूचना दी। उस बीच घर की दीवारों पर लगे खून को भी पानी से साफ कर दिया था।

साक्ष्य भी मिटाने की कोशिश
पुलिस भले मामले को गैर इरादतन हत्या कह रही है लेकिन आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी भरसक कोशिश की। घटना के अगले दिन खून लगी कांच की शराब की खाली बोतल, कांच के टूटे गिलास व सिलबट्टे को एक काले रंग के प्लास्टिक बैग में रखकर डाकरा रोड पर जंगल में फेंक दिया जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेम वर्ष 2007 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। मिलिट्री अस्पताल में सीजीएचएस कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने पर पत्नी को बीती पांच सितंबर को नेपाल से उपचार के लिए लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed