फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Fine of one lakh rupees imposed on Scholars Home School and ban on admission

Dehradun: स्कॉलर्स होम पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना, संचालन और दाखिले पर भी रोक

Fri, 06 Jan 2023 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jan 2023 09:17 PM IST
सार

25 सितंबर 2019 तथा 23 दिसंबर 2022 को स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधक द्वारा विद्यालय के मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया गया और ना ही नोटिस का कोई जबाव दिया गया।

विज्ञापन
Dehradun: Fine of one lakh rupees imposed on Scholars Home School and ban on admission
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित स्कॉलर्स होम स्कूल पर शिक्षा विभाग ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही आगामी सत्र से स्कूल संचालन और दाखिले पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने कहा कि स्कॉलर्स होम द्वारा एस्लेहॉल के पास बिना मान्यता दूसरे ब्रांच स्कूल का संचालन किया जा रहा था।

विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व में भी स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जबाव नहीं मिलने के बाद विभाग ने ये कार्रवाई की है। वर्तमान में इस स्कूल में तीन सौ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि 25 सितंबर 2019 तथा 23 दिसंबर 2022 को स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य को इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


Uttarakhand Board Exam 2023: जारी हुआ शेड्यूल, 16 मार्च से छह अप्रैल तक चलेंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद स्कूल प्रबंधक द्वारा विद्यालय के मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया गया और ना ही नोटिस का कोई जबाव दिया गया। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी प्रबंधक द्वारा लापरवाही करते हुए बिना मान्यता स्कूल का संचालन किया जा रहा था। जिसके बाद विभाग द्वारा सख्त कदम उठाते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना और आगामी सत्र से संचालन और बच्चों के दाखिले पर रोक लगाने से संबंधित नोटिस जारी किया गया है।

इधर, स्कॉलर्स होम की प्रधानाचार्य छाया खन्ना ने कहा कि स्कॉलर्स होम की सीबीएसई से मान्यता है। इसकी दूसरी ब्रांच एस्लेहॉल पर खोली गई है जिसमें आठवीं तक के करीब 300 बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से मान्यता के बाद राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से ब्रांच स्कूल के लिए मान्यता लेनी होती है इसके बारे में पता नहीं था। प्रधानाचार्य ने कहा कि मान्यता के लिए आवेदन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed