फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: drunk Women causing chaos late night

देहरादूनः शराब के नशे में महिलाओं ने देर रात किया हंगामा, चार का चालान

Sat, 09 Nov 2019 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Nov 2019 01:41 PM IST
सार

  • तपोवन रोड पर गेस्ट हाउस में ठहरी थी महिलाएं, स्थानीय लोगों से भी तकरार
  • बिना आईडी के ठहराने पर गेस्टहाउस संचालक का भी चालान

विज्ञापन
Dehradun: drunk Women causing chaos late night
नशे में महिला - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

तपोवन रोड स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी चार महिलाओं ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार देर रात जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से उनकी तकरार भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराकर चारों महिलाओं का चालान किया।

विज्ञापन


साथ ही बिना किसी पहचानपत्र के ठहराने पर गेस्ट हाउस संचालक का भी पुलिस ने चालान कर दिया। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित गेस्ट हाउस में ठहरी चार महिलाओं ने बृहस्पतिवार देर रात देव कॉलोनी में शराब पीकर उत्पात शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को समझाने की भरसक कोशिश की

कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया तो मौके पर हंगामा हो गया। स्थानीय शुभम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह नशे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और उत्पात कर रही महिलाओं का मेडिकल कराया गया।

शराब की पुष्टि होने पर चारों महिलाओं का चालान कर दिया गया। जुर्माना राशि जमा करवाने के बाद चारों महिलाओं को परिचितों के सुुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर देवेन्द्र चौहान ने बताया कि बिना आईडी के महिलाओं को ठहराने वाले गेस्ट हाउस संचालक मोनित निवासी मंडावली बिजनौर का भी चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed