फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun drunk model create ruckus in mumbai beat watchman

नशे में धुत देहरादून की मॉडल ने मुंबई में किया हंगामा, वॉचमैन को पीटा, पुलिस आई तो उतार दिए कपड़े

Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
dehradun drunk model create ruckus in mumbai beat watchman

देहरादून की मॉडल ने मुंबई की रिहायशी इमारत में जमकर हंगामा किया। नशे में धुत मॉडल सिर्फ इतनी बात पर भड़क गई थी कि वॉचमैन उसके लिए सिगरेट नहीं लाया।

विज्ञापन


उसने पहले तो वॉचमैन की पिटाई की। इसी बीच मौके पर जब लोग पहुंचे तो उनके सामने चिल्लाने लगी और अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। 

गत 25 अक्तूबर की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। मॉडल भी खुद के पक्ष में सफाई दे रही है।

ट्वीटर के माध्यम से मॉडल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस के साथ कोई महिला कांस्टेबल या अधिकारी नहीं थी। इसी के चलते उसने अपने तरीके से कपड़े उतारकर विरोध किया था।

उसका कहना है कि लोग वहां उसकी मदद करने की बजाय वीडियो बना रहे थे। मॉडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विरोध के समय वह पुलिस से कह रही है कि अगले दिन वह खुद पुलिस स्टेशन आएगी और उस समय उसके साथ अधिवक्ता भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला आग की तरह फैल गया

मॉडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की है कि पुलिस उसे रात में ही गिरफ्तार कर ले जा रही थी।

अब वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला आग की तरह फैल गया है। वीडियो को तरह-तरह की प्रक्रिया मिल रही है। ज्यादातर लोग उक्त मॉडल को बुरा-भला कह रहे हैं।
 

उसने पहले तो वॉचमैन की पिटाई की। इसी बीच मौके पर जब लोग पहुंचे तो उनके सामने चिल्लाने लगी और अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। इस बात को लेकर लोगों में गुस्सा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed