फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Drug Department Inspection five medical stores shut down and expired medicines seized

Dehradun: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की कार्रवाई; पांच मेडिकल स्टोर बंद कराए, एक्सपायर दवाएं जब्त

Mon, 20 Jul 2026 08:40 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 08:40 PM IST
सार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों के रखरखाव, एक्सपायरी दवाओं, सीसीटीवी व्यवस्था, फ्रिज की स्थिति और औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की।

विज्ञापन
Dehradun Drug Department Inspection five medical stores shut down and expired medicines seized
मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों के रखरखाव, एक्सपायरी दवाओं, सीसीटीवी व्यवस्था, फ्रिज की स्थिति और औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बालाजी मेडिकोज में फार्मासिस्ट और मालिक अनुपस्थित मिले। फ्रिज खराब था और उसमें रखी अधिकांश दवाइयां एक्सपायर मिलीं। सभी एक्सपायर दवाइयां जब्त कर स्टोर को बंद करा दिया गया। पर्व मेडिकल स्टोर में छह माह पहले एक्सपायर हो चुकी दवाइयां मिलीं और नारकोटिक्स दवाओं के बिल भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते उसे भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला, आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता मेडिकल स्टोर में खराब फ्रिज में रखे इंजेक्शन खराब अवस्था में मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। सीसीटीवी भी बंद मिला। स्टोर को सील कर दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। शंभु मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी और एक्सपायर दवाओं के रखरखाव की व्यवस्था नहीं मिलने पर सभी व्यवस्थाएं पूरी होने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं हेल्थ केयर फार्मेसी में फार्मासिस्ट और मालिक दोनों अनुपस्थित मिले और गंभीर अनियमितताओं के चलते उसे भी बंद करा दिया गया।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही सहसपुर, सभावाला, छोटा रामपुर, बड़ा रामपुर और सुद्धोवाला क्षेत्र के कई अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, एक्सपायरी दवाओं के उपयोग या अन्य अनियमितताओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस दौरान वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed