फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Doon Cyber Police caught Loan recovery call center in Aurangabad

Dehradun: दून पुलिस ने औरंगाबाद में जबरन लोन वसूली करने वाला कॉल सेंटर पकड़ा, संचालक फरार

Fri, 20 Jan 2023 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Jan 2023 08:11 PM IST
सार

पिछले दिनों 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी में अंकुर ढींगरा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था। यह युवक चीन मूल के कुछ युवकों के साथ मिलकर फर्जी लोन एप से लोन देने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोप है कि ढींगरा और उसके चीनी साथियों ने देशभर के लोगों से 300 करोड़ रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Doon Cyber Police caught Loan recovery call center in Aurangabad
कॉल सेंटर पकड़ा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दून साइबर पुलिस ने औरंगाबाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ वहां पर एक कॉल सेंटर में छापा मारा। यहां से 150 लोगों को पकड़ा गया, जो जबरन लोन वसूली के लिए फोन कर रहे थे। कॉल सेंटर से 1500 सिम भी जब्त किए गए। सभी लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं। जबकि, कॉल सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी में अंकुर ढींगरा नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था। यह युवक चीन मूल के कुछ युवकों के साथ मिलकर फर्जी लोन एप से लोन देने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोप है कि ढींगरा और उसके चीनी साथियों ने देशभर के लोगों से 300 करोड़ रुपये ठगे हैं। उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह एक बार चीन के कुछ साथियों को औरंगाबाद महाराष्ट्र ले गया था। यहां पर एक कॉल सेंटर चलाया जाता है। इस कॉल सेंटर से लोगों से जबरन पैसे वसूलने के लिए फोन किए जाते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस
विज्ञापन
विज्ञापन


ढींगरा से पूछताछ के आधार पर औरंगाबाद पुलिस की मदद से इस कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। यहां पर कुल 150 युवक और युवतियां देशभर में फोन कर रहे थे। वे लोगों को धमका रहे थे। कई तरह का डर दिखाकर उनसे पैसे की मांग की जा रही थी। सभी को औरंगाबाद पुलिस की मदद से पकड़ा गया और उन्हें नोटिस दिए गए।

पता चला कि इस कॉल सेंटर का संचालक सैय्यद जोहेब निवासी औरंगाबाद नाम का युवक है जो कि फरार हो चुका है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया है। डीएसपी ने बताया कि कॉल सेंटर से कुल 1500 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सिम कार्ड मशीनों को भी जब्त किया गया है।

77 नंबर की सीरीज के सिम से किया जा रहा था फोन
वोडाफोन कंपनी के 77 नंबर की एक विशेष सीरीज से लोगों को कॉल की जा रही थी। जांच में पता चला कि एक साथ 32 सिम चार अक्तूबर 2022 को एक ही कंपनी यश इंटरप्राइजेज ने पोर्ट कराकर एक्टिवेट कराए थे। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी का मालिक सैय्यद जोहेब विभिन्न टीम लीडर्स के माध्यम से इनको काम देता था। इनको भारतपे और वोडाफोन के लाइसेंस प्राप्त हैं लेकिन इसकी आड़ में भारत के विभिन्न लोगों को कॉल करके पैसे वसूलने का काम भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed