फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CTET exam will held on December eight at 19 centers

देहरादून: 19 केंद्रों पर हुई सीटीईटी परीक्षा, 16581 अभ्यर्थी रहे शामिल

Sun, 08 Dec 2019 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 08 Dec 2019 04:30 AM IST
सार

  • सीबीएसई में सीटीईटी की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • कुल 19,565 अभ्यर्थी देंगे सीटीईटी, तैयारियां रहेंगी पुख्ता

विज्ञापन
Dehradun: CTET exam will held on December eight at 19 centers
सीटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को राजधानी में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आठ दिसंबर को देहरादून में 19 केंद्रों पर हुई।  परीक्षा के लिए 19,565 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।

विज्ञापन


जिनमें से 16581 ने परीक्षा दी। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि पहली पाली के लिए 9349 में से 7850 ने परीक्षा दी। जबकि 1499 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10,216 में से 8731 ने परीक्षा दी। 1485 अनुपस्थित रहे। ओवरऑल देखें तो दोनों पेपर आसान रहे।
विज्ञापन


बसों में सीटों को लेकर मारामारी
 सीबीएसई बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित सीटीईटी परीक्षा के चलते आईएसबीटी समेत सभी बस अड़डों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड्ी। आलम यह रहा कि बसों में एक अदद सीट पाने को लेकर जबरदस्त मारामारी रही। स्थिति पर काबू पाने के लिए परिवहन निगम प्रबंधन को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। परीक्षार्थियों के जाने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई  बोर्ड की ओर से रविवार को सीटीईटी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 16000 से अधिक परीक्षार्थी देहरादून पहुंचे। रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन ठप होने की वजह से तमाम परीक्षार्थी परिवहन निगम की बसों से देहरादून पहुंचे। साढ़े चार बजे शाम को जैसे ही परीक्षा छूटी तो हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ आईएसबीटी पहुंच गई। बसों में सीट को लेकर मारामारी मच गई।


उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तमाम बसों में सीटें भर गई। सीटों केा लेकर परीक्षार्थियों के बीच मारपीट की भी नौबत आयी। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुुए प्रबंधन ने कुछ और बसें लगायी। उसके बाद ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। बहरहाल देर शाम तक परीक्षार्थियों का गतंव्यों की ओर जाने का सिलसिला जारी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed