फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime news Prostitution Busted which running in flat women used to send online booking

Dehradun: फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, ऑनलाइन बुकिंग से भेजी जाती थीं महिलाएं, चार गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2023 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Oct 2023 06:37 PM IST
सार

महिलाओं को विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुक कर लोगों के पास भेजा जाता था। कुछ लोग यहां फ्लैट पर भी आते-जाते रहते थे।

विज्ञापन
Dehradun Crime news Prostitution Busted which running in flat women used to send online booking
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रिहायशी इलाके के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। वहां से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। इन महिलाओं को विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुक कर लोगों के पास भेजा जाता था। कुछ लोग यहां फ्लैट पर भी आते-जाते रहते थे। चारों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एएचटीयू यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को सत्य विहार कॉलोनी वसंत विहार से सूचना मिली थी। यहां के लोगों ने बताया था कि एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। यहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस की दस्तक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर टीम वहां पहुंची तो देखा कि कुछ युवक मोबाइल फोन से देह व्यापार संबंधी बात कर रहे थे। उनके फोन को कब्जे में लेकर चैट देखी गई तो इसका प्रमाण भी मिल गया। यहां दो युवतियां मिली, जिन्हें महिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

स्पा सेंटर और होटलों में भी भेजी जाती थीं महिलाएं
पूछताछ में पता चला कि इन्हें विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। ये लोग स्पा सेंटर और होटल में भी लड़कियों को भेजते थे। देह व्यापार चलाने के आरोप में राजू निवासी बल्लभगढ़, विजयपार्क, राहुल पाटिल निवासी कांवली रोड, मोनिश निवासी मेरठ चुंगी और रानी गुप्ता निवासी मंगलोलपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed