फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News More Than three lakh cheated in name of getting visa for Canada and UK

Dehradun: कनाडा और यूके का वीजा दिलाने के नाम पर हड़पे 3.77 लाख, दो जालसाजों ने ऐसे की ठगी

Fri, 16 Feb 2024 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

Dehradun Crime News: पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ कनाडा और ब्रिटेन जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने राहुल भाटिया निवासी राजपुर रोड से संपर्क किया था। जिसके बाद उनके साथ ठगी हो गई।

विज्ञापन
Dehradun Crime News More Than three lakh cheated in name of getting visa for Canada and UK
ठगी - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कनाडा और ब्रिटेन का वीजा दिलाने के नाम पर एक बुजुर्ग से 3.77 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित अपनी पत्नी और बेटे के साथ विदेश जाना चाहते थे। उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएचओ डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि मामले में इंदर रोड निवासी विजय खन्ना ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी डॉ. गीता खन्ना और पुत्र डॉ. सिद्धांत खन्ना कनाडा और ब्रिटेन जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने राहुल भाटिया निवासी राजपुर रोड से संपर्क किया।
विज्ञापन


गलती पड़ सकती है भारी:  सावधान! गिफ्ट पर दिखे QR कोड तो जल्दबाजी में न करें स्कैन...खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटिया ने उनकी मुलाकात चिराग कपूर व त्रिशला निवासी बाबा कॉलोनी बद्दी, हेबोवाल, भारत नगर चौक, लुधियाना से कराई। ये दोनों सीएस कंसल्टेंट्स नाम से घुमर मंडी नेशनल रोड लुधियाना में फर्म चलाते हैं। उन्होंने मई 2023 में कपूर व त्रिशला से बात की। इन दोनों ने बताया कि वे कनाडा और यूके का वीजा लगवा देंगे।

उन्होंने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे। इसके साथ ही इन दोनों ने भागदौड़ न करनी पड़े इसके लिए भी कमीशन के तौर पर रुपये ले लिए। एंबेसी की फीस समेत 3.77 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए गए। कुछ दिन बाद उन्होंने वीजा भेजकर कहा कि उनका वीजा लग चुका है। इसकी जब उन्होंने एंबेसी से तस्दीक की तो पता चला कि यह वीजा तो फर्जी है। उन्होंने चिराग कपूर व त्रिशला के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि इनके खिलाफ लुधियाना में भी कई मुकदमे इसी तरह के दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed