फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News after Private Institute professor Misdeeds girl for four years Friendship on Instagram

Dehradun: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती...फिर प्रोफेसर ने चार साल तक किया युवती से दुष्कर्म, परिवार ने भी दी धमकी

Sun, 10 Sep 2023 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:41 PM IST
सार

युवती के अनुसार वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सैफ अहमद के साथ दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।

विज्ञापन
Dehradun Crime News after Private Institute professor Misdeeds girl for four years Friendship on Instagram
युवती से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

युवती ने एक निजी शिक्षण संस्थान के प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने युवती से चार वर्ष तक कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात हुई तो इससे परिवार वाले भी मुकर गए और उसे धमकियां देने लगे। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


Shocking: हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा था कपल, मॉल रोड पर थे घूम रहे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बीवी को छोड़ भागा पति
विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती निजी कंपनी में काम करती है। युवती के अनुसार वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से सैफ अहमद के साथ दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ बदरबाग कोइल, गांधी पार्क, अलीगढ़ का निवासी है। वह उस वक्त देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। एक दिन सैफ ने उसे अपने कमरे पर बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने इस पर सवाल उठाया तो उसने शादी का वादा किया।

इसके कुछ दिन बाद उसकी मुरादाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर की नौकरी लग गई। आरोप है कि उसने वहां भी युवती को बुलाया और होटल में दुष्कर्म किया। इस बीच एक दिन उसने युवती को अपने परिवार से भी मिलवाया।

सभी शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन एक दिन सैफ का फोन आया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। इस पर उसने सैफ के परिजनों से बात की तो वह सब उसे धमकियां देने लगे। अब सैफ ने उससे संपर्क करना ही बंद कर दिया है।

एसओ ने बताया कि सैफ समेत उसके भाई अबरेज अहमद खां, मां उजमा निजार और पिता अबरार अहमद खां के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed