फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Money Fraud from ten people in name of getting job in AIIMS Rishikesh By Jija Sala

Dehradun: एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जीजा-साले ने दस लोगों से हड़पे लाखों रुपये

Sun, 27 Aug 2023 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Aug 2023 10:31 PM IST
सार

अमित कुमार निवासी बुग्गावाला हरिद्वार ने तहरीर दी। बताया कि 2018 में उसका संपर्क कुश उनियाल निवासी सुभाषनगर और उसके साले अजय रावत उर्फ उज्जी रावत निवासी क्लेमेंटटाउन से हुआ। आरोप है कि दोनों ने अपनी बड़ी पहुंच का हवाला देते हुए पीड़ित को एम्स में पीआरओ के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

विज्ञापन
Dehradun Crime Money Fraud from ten people in name of getting job in AIIMS Rishikesh By Jija Sala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जीजा-साले ने दस लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। शिकायत के बाद क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि अमित कुमार निवासी बुग्गावाला हरिद्वार ने तहरीर दी। बताया कि 2018 में उसका संपर्क कुश उनियाल निवासी सुभाषनगर और उसके साले अजय रावत उर्फ उज्जी रावत निवासी क्लेमेंटटाउन से हुआ। आरोप है कि दोनों ने अपनी बड़ी पहुंच का हवाला देते हुए पीड़ित को एम्स में पीआरओ के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में 10.50 लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी रकम वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन


Dehradun: फर्जी रजिस्ट्रियों के खेल का मास्टरमाइंड निकला अधिवक्ता विरमानी, पूछताछ में कई लोगों के नाम आए सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार उसके नौ अन्य परिचितों से भी डाट इंट्री ऑपरेटर, वार्ड अटेंडेंट आदि पद पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ 2018-19 में ऋषिकेश कोतवाली में भी दो मुकदमे दर्ज हुए थे।

आरोपियों ने इनसे भी ठगी रकम
पिंकु कुमार और आदित्य चौहान दोनों निवासी शहीदवाला ग्रांट भगवानपुर हरिद्वार, नागेंद्र निवासी सोहल्पुर सिकरोढ़ा थाना कलियर हरिद्वार, मंजीत सिंह निवासी लामग्रंट थाना भगवानपुर, सावित्री थपलियाल निवासी इंदिरानगर देहरादून, बबीता निवासी रेसकोर्स देहरादून, उमा थापा निवासी डाकरा बाजार देहरादून, संगीता निवासी कुलड़ीखेड़ा बिहारीगढ़ सहारनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed