फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime 52 Lakh Cheating Under Pretext of Securing Jobs on a Cruise Students Stranded in Foreign

युवाओं से ठगी: क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख हड़पे, मलेशिया और दुबई में कई दिन फंसे रहे 11 छात्र

Thu, 04 Jun 2026 11:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 04 Jun 2026 11:14 PM IST
सार

झारखंड की बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस ठगी की आरोपी है। इस कंपनी को नीतीश कुमार और उसकी पत्नी एस कुमारी संचालित करते हैं।

विज्ञापन
Dehradun Crime 52 Lakh Cheating Under Pretext of Securing Jobs on a Cruise Students Stranded in Foreign
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएशन डिग्री धारक युवाओं को विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि झारखंड निवासी दंपती ने 11 युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया और यूएई भेज दिया। कई दिनों तक युवा वहीं फंसे रहे। जैसे-तैसे सरकार की मदद से युवा वहां से भारत लौटे तो अब उनके इंस्टीट्यूट के प्रबंधन की ओर से आरोपी दंपती के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नंदा चौकी स्थित मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज (एमजीआईएचएम) के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी ने शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस ठगी की आरोपी है। इस कंपनी को नीतीश कुमार और उसकी पत्नी एस कुमारी संचालित करते हैं। आरोपियों ने छात्रों व कॉलेजों से संपर्क कर उन्हें विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। युवाओं से लाखों रुपये लिए गए।
विज्ञापन


युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर दुबई और मलेशिया भेज दिया गया। उनसे वादा किया गया कि दुबई स्थित अल बोर्ज यॉट मरीन सर्विस एलएलसी और जीएस एंड एल एलएलसी के जरिए उनका वीजा रोजगार में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haridwar: पूजा से पूछताछ कर साथ ले गई जम्मू कश्मीर पुलिस, पाक से जुड़ा कनेक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

आरोपियों ने उनके हवाई टिकट कराए और फिर उन्हें होटलों में ठहराया। वैधता का दिखावा करने के लिए छोटी समुद्री यात्राओं पर भी ले जाते थे। एक बार भरोसा जीतने के बाद दस्तावेज और अन्य प्रक्रियाओं के बहाने उनसे और रुपये लिए गए। कुल मिलाकर इन 11 युवाओं से 52 लाख रुपये ठग लिए गए।

पाकिस्तान से भी भी संपर्क का शक
शिकायत में बताया गया है कि मुख्य आरोपी के पाकिस्तान में रहने वाली नायला नाम की महिला से संपर्क हैं। आरोपी का ड्राइवर बांग्लादेशी है। इससे मामले में मानव तस्करी और संगठित वित्तीय अपराध संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed