फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Congress marched towards Raj Bhawan, climbed the barricades and raised slogans, 150 workers detained

कांग्रेस का राजभवन कूच: बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारे, हरक सिंह में दिखा जोश, हिरासत में लिए 150 कार्यकर्ता

Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने राजभवन कूच किया।

विज्ञापन
Dehradun: Congress marched towards Raj Bhawan, climbed the barricades and raised slogans, 150 workers detained
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वोट चोरी, लचर कानून व्यवस्था और आपदा में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। हाथीबड़कला में पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान नेताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 150 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने राजभवन कूच किया। कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड होते हुए कांग्रेसी हाथीबड़कला पहुंचे जहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस पर नेताओं और समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। कई नेता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कानून व्यवस्था बिगड़ती देख कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस तरह की घटनाओं में भाजपा सरकार व पार्टी के दायित्वधारियों, पदाधिकारियों के संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर भाजपा ने वोटों की डकैती की और प्रदेश को बिहार व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर माफिया और अपराधियों का राज्य बना दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: दून में मेट्रो, नियो नहीं अब बाई-आर्टिकुलेटेड बस चलाने की तैयारी, शुरुआत में बनेंगे दो कॉरिडोर

Trending Videos

Dehradun: Congress marched towards Raj Bhawan, climbed the barricades and raised slogans, 150 workers detained

हरक सिंह में दिखा जोश, अलग अंदाज में ललकारा
कूच के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह में काफी जोश दिखा। उनके उत्साह को देखकर समर्थकों में भी जोश भर गया। उन्होंने सरकार को अलग अंदाज में ललकारा। वह कांग्रेस भवन से लेकर हाथीबड़कला तक सरकार पर निशाना साधते रहे। नारे लगाने के अलग अंदाज से समर्थक भी उत्साहित नजर आए।

कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
राजभवन कूच के दौरान एक कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस बैरिकेडिंग के पास वह बेहोश हो गया। अन्य समर्थकों ने उसे पानी पिलाया और वहीं पर लेटने के लिए कहा। इसके अलावा भी कई कार्यकर्ताओं की सांस फूल गईं।

रास्ता बंद होने से परेशान रहे अभिभावक और बच्चे
हाथीबड़कला के पास पुलिस बैरिकेडिंग से रास्ता बंद हो गया। इस दौरान अपर कैंप स्कूल से अपने बच्चों को लाने के लिए अभिभावकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक महिला ने बताया कि उनके बेटे की छुट्टी के समय रास्ता बंद होने से वह आगे नहीं जा पाई। कई और अभिभावकों को भी करीब 12 किमी का चक्कर काटकर राजपुर रोड होते हुए स्कूल तक जाना पड़ा। इस दौरान बच्चे भी परेशान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed