{"_id":"68b463b745f7dccea603e85e","slug":"dehradun-case-of-embezzlement-cbi-reached-the-airport-with-the-accused-many-documents-recovered-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: 232 करोड़ रुपये के गबन का मामला...आरोपी के साथ एयरपोर्ट पहुंची CBI, कई दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: 232 करोड़ रुपये के गबन का मामला...आरोपी के साथ एयरपोर्ट पहुंची CBI, कई दस्तावेज बरामद
Sun, 31 Aug 2025 08:32 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:32 PM IST
सार
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) राहुल विजय इस वक्त जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात था। उसे सीबीआई ने जयपुर से ही गिरफ्तार किया और देहरादून लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट पर 232 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) राहुल विजय को लेकर सीबीआई शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। सीबीआई ने कई जगह तलाशी ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे। इसके बाद आरोपी को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) राहुल विजय इस वक्त जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात था। उसे सीबीआई ने जयपुर से ही गिरफ्तार किया और देहरादून लेकर पहुंची थी। उसके खिलाफ देहरादून एयरपोर्ट अधिकारी ने शिकायत की थी। राहुल विजय देहरादून एयरपोर्ट पर 2019 से 2022 तक तैनात रहा था। उस दौरान यहां पर नए टर्मिनल के भवन का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन
आरोपी राहुल विजय के पास एएआई देहरादून के सभी वित्तीय लेनदेन के अधिकार थे। ऐसे में वर्तमान अधिकारियों ने जब उस दौरान लेनदेन की जांच की तो इनमें बहुत सी अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन
Haridwar: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति के सिर पर हुआ खून सवार, हथौड़े से वार कर दोस्त को मार डाला
पता चला कि राहुल विजय ने कई ऐसे कामों के फर्जी वर्क ऑर्डर बनाए जो कभी यहां पर हुए ही नहीं। जो काम हुए उनका पैसा एएआई के ठेकेदार को दे दिया जबकि फर्जी वर्क ऑर्डर वाले कामों की रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इस तरह उसने कुल 232 करोड़ रुपये का गबन किया। सीबीआई ने देहरादून एयरपोर्ट पर राहुल विजय से करीब चार घंटे पूछताछ की। इस दौरान एयरपोर्ट की नई और पुरानी बिल्डिंग के कई कार्यालयों और कक्षों में तलाशी ली गई। सीबीआई ने राहुल विजय की निशानदेही पर कई दस्तावेज हासिल किए हैं।