फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: BSC girl student dies in hostel under suspicious circumstances

देहरादूनः बीएससी की छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले में लगा था चुन्नी का फंदा

Sat, 29 Feb 2020 08:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Feb 2020 08:48 PM IST
सार

  • सहारनपुर की रहने वाली थी छात्रा, गले में लगा था चुनरी का फंदा

विज्ञापन
Dehradun: BSC girl student dies in hostel under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुद्धोवाला के एक हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ मिला है। बेहट की यह छात्रा हॉस्टल में रहकर बीएससी के साथ फैशन डिजाइन का कोर्स कर रही थी। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला स्थित भावना गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के शुक्रवार रात भोजन के समय दरवाजा नहीं खुला तो गार्ड को शक हुआ। आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं आया। धक्का मारकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर छात्रा बेहोश पड़ी थी। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था।
विज्ञापन


सांसें चलने के कारण 108 की मदद से छात्रा को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि छात्रा ऋतु सैनी (20) सहारनपुर जिले में आलमपुर खुर्द (बेहट) की रहने वाली है। ऋतु प्रेमनगर के एक संस्थान में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इसके अलावा वह फैशन डिजाइन का कोर्स भी कर रही थी। अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। पुलिस तमाम संभावनाओं पर काम कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed