फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Bike Hit child during crossing Road, He Died on spot

देहरादून: सड़क पार कर रहे बच्चे को बाइक ने टक्कर मारी, मौत

Thu, 27 Aug 2020 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Aug 2020 11:45 PM IST
सार

  • वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड की घटना, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा 

विज्ञापन
Dehradun: Bike Hit child during crossing Road, He Died on spot
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में सड़क पार कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल हुए बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान करन (11 वर्ष) पुत्र रमेश साहनी निवासी कांवली रोड लक्ष्मण चौक के रूप में हुई है। उसके परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास करन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने करन को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अस्पताल से करन को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि घटना में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed