{"_id":"5e49a1728ebc3e6a942afe63","slug":"dehradun-became-champion-in-kabaddi-and-volleyball-dehradun-news-drn3363870104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी और वॉलीबाल में देहरादून बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी और वॉलीबाल में देहरादून बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून चैंपियन बना। वहीं, रिले रेस में नैनीताल, खो-खो में बागेश्वर विजेता रहा।
युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य खेल महाकुंभ में रविवार को महिला कैटेगरी की रिले रेस, खो-खो, वॉलीबाल व कबड्डी के फाइनल मुकाबले हुए। 21-25 आयु कैटेगरी वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून पहले, ऊधमसिंहनगर दूसरे, पौड़ी तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 4-100 रिले रेस में नैनीताल विजेता रहा। हरिद्वार दूसरे व उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर ने पहला, देहरादून ने दूसरा व नैनीताल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेता टीमों के खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल एसके सार्की, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता ने मेडल, नकद पुरस्कार राशि व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, वित्त नियंत्रक बीएन पांडेय, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक जयराज, भास्कर कुलियाल, मुकेश कंडारी, अमित देवली, पंकज सती, श्वेता नेगी, गोपाल कठैत, मनोज कापड़ी आदि उपस्थित रहे।