फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association elections: 78% voter turnout for 12 posts, results to be declared on 22nd

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: 12 पदों के लिए इस बार 78 फीसदी हुआ मतदान, 22 को आएंगे परिणाम

Thu, 19 Feb 2026 11:13 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:13 PM IST
सार

प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। सुबह करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरण में ही मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Dehradun Bar Association elections: 78% voter turnout for 12 posts, results to be declared on 22nd
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस साल बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 78 फीसदी मतदान हुआ। यह मतदान पिछले साल की तुलना में कम है। इस बार भी नए पुराने मुद्दों के साथ चेंबर निर्माण का मुद्दा ही प्रमुख था। चुनाव मैदान में कुल 12 पदों पर 47 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। चुनाव परिणाम 22 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। सुबह करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चरण में ही मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे काबू करने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन


इस बार कुल 3735 अधिवक्ताओं को मतदान करना था। इनमें से 2917 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। इस हिसाब से करीब 78 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, पिछले साल मतदान 81 फीसदी से अधिक हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड: बम से उड़ाने की धमकी के बाद सतर्कता, हाईकोर्ट समेत सभी कोर्ट और न्यायाधीशों की सुरक्षा का होगा ऑडिट

Trending Videos

पिछले साल अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल 10वीं बार अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए थे। इस बार भी कंडवाल चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इनके साथ ही अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, और राजीव शर्मा ने चुनाव लड़ा है। सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान आमने-सामने हैं। संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल और सुदीप कुमार कंडवाल लड़ रहे हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर व विरेंद्र सिंह खुराना लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अल्पना जदली और लता राणा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लाइब्रेरियन पद पर अनुज शर्मा, आरएस भारती और सुभाष परमार मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed