फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Bar Association Election 2023 news 71 percent voting held

Dehradun Bar Association Election: चुनाव में 71 फीसदी मतदान, 39 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

Mon, 27 Feb 2023 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Feb 2023 11:27 PM IST
सार

इस बार अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 41 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। इनमें से थ्री प्लस महिला और सेवन प्लस पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पर एक-एक अधिवक्ता ने ही नामांकन किया था।

विज्ञापन
Dehradun Bar Association Election 2023 news 71 percent voting held
देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। इस बार चुनाव में करीब 71 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतपेटियों को सील कर सीसीटीवी की निगरानी में रख दिया गया। अब मंगलवार को मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


इस बार अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 41 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। इनमें से थ्री प्लस महिला और सेवन प्लस पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पर एक-एक अधिवक्ता ने ही नामांकन किया था। ऐसे में वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन


बाकी 39 प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले के लिए सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में 3488 अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। लेकिन, 2476 अधिवक्ताओं ने ही मतदान किया। चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने बताया कि इस तरह करीब 71 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय पर हुआ सत्यापन, बार काउंसिल की अनुमति से दिया वोट
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए 3488 वकीलों की सूची बार काउंसिल को भेजी गई थी। इनमें 527 के सत्यापन पर सवाल उठाते हुए बार एसोसिएशन ने वोटिंग अधिकार से रोकने का आदेश दिया। हालांकि, कुछ ने अंतिम समय में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। ऐसे वकीलों को बार काउंसिल की अनुमति के बाद मतदान करने दिया गया।

सुबह अपील शाम को लग गए जीत के गणित में
प्रत्याशी अधिवक्ताओं के समर्थकों ने सुबह मतदान के लिए अपील की। अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मतदान पूरा होने के बाद समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का गणित लगाना शुरू कर दिया। इस बार अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि, सचिव पद पर कुल सात अधिवक्ताओं ने किस्मत आजमाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed